फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप में आशीष ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो -06 कुश्ती स्पर्धा में आशीष को पदक पहनाकर सम्मानित करते आयोजक समिति सदस्य। - फोटो : CharkhiDadri
बौंद कलां। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में सांजरवास निवासी आशीष कुमार ने रजत पदक जीता है। यह जानकारी कोच सुखबीर ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आशीष ने प्रतियोगिता में 61 किलो भारवर्ग में अपनी चुनौती पेश की। उसने इस स्पर्धा में प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हराते हुए फाइनल मुकाबले तक का सफर एकतरफा तय किया। निर्णायक मुकाबले में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी, लेकिन बावजूद इसके वो रजत पदक हासिल करने में कायमाब रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन से होनहार पहलवान ने अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है। आशीष ने शुरू में गांव साजरंवास के फौगाट खेल स्टेडियम और बाद में दिल्ली के छात्रसाल स्टेडियम में अभ्यास शुरू किया। उन्होंने बताया कि होनहार ने हाल ही में गुजरात में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा वह नेशनल स्तर पर भी कुश्ती प्रतियोगिता में कई पदक जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed