फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

आठ गांवों में 2.14 करोड़ से होगा आंबेडकर भवनों का निर्माण : नैना चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो 37 नैना चौटाला। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि गांव नौसवा, चिड़िया, मकड़ानी, खेड़ी सनवाल, द्वारका, जेवली, कारीदास व जगरामबास में भीमराव आंबेडकर भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने दो करोड़ 14 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है।
विज्ञापन

विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल ने अनुसूचित वर्ग के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनके उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए। विधायक ने कहा कि बाढड़ा हलके के आठ गांवों में भी अनुसूचित जाति वर्ग की चौपालों का निर्माण करवाया जा रहा है। जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, हलकाध्यक्ष राजेश सांगवान, जजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्यारेलाल लांबा ने विधायक का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed