फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: एक-एक छात्र पर देंगे ध्यान, तो सुधरेगा परीक्षा परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो 05 वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर अपने कार्यालय में शिक्षकों की बैठक लेतीं डीईओ कृष्णा फौगाट। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी एवं डाइट बिरही कलां की प्राचार्या कृष्णा फौगाट ने शिक्षकों की बैठक ली। उन्होंने कहा है कि सभी राजकीय विद्यालयों में अब वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां करवाई जाएं। एक-एक छात्र पर ध्यान देंगे, तभी परीक्षा परिणामों में सुधार आएगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि दिसंबर माह में परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर सभी स्कूलों के स्टाफ सदस्य गंभीरता से कार्य करें। विशेषकर बोर्ड कक्षाओं पर फोकस करते हुए अध्यापक अपनी कक्षाओं में सभी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में जुट जाएं, ताकि इस बार भी दादरी का परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहे। उन्होंने कहा कि बिरही कलां डाइट में स्कूल विजिट रिकॉर्ड करने के लिए गूगल फॉर्म का प्रारूप बनाया जाए। सभी प्राध्यापकों के सुझाव से गूगल फॉर्म में सम्मिलित किए जाने वाले बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

डीईओ ने कहा कि सभी विंग इंचार्ज अपनी साप्ताहिक व मासिक प्लान बनाकर स्कूलों में शैक्षणिक सुधार करें। विंग इंचार्ज अपना साप्ताहिक और मासिक प्लान एससीईआरटी के साथ समय पर साझा करें। बोर्ड कक्षाओं की मॉनिटरिंग व मेंटरिंग बढ़ाई जाए। लो परफॉर्मिंग स्कूल चिह्नित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह में दो बार होगी समीक्षा बैठक
डीईओ ने कहा कि समीक्षा बैठक प्रत्येक महीने में दो बार द्वितीय और चतुर्थ शुक्रवार को होगी। मॉनीटर व मेंटर स्कूल विजिट के दौरान अपनी-अपनी रिपोर्ट स्कूल विजिट रजिस्टर में दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ उच्च विद्यालयों का भी अधिकारी दौरा करें। उन्होंने कहा कि लो परफॉर्मिंग स्कूल हेड को पाक्षिक समीक्षा बैठक में बुला कर सुधार के लिए प्रेरित करें। विजिट के दौरान मॉनीटर, मेंटर फुल टाइम स्कूल में रहकर शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन करें और सुधारात्मक सुझावों पर बातचीत करे।

अधिकारी लगातार करेंगे स्कूलों का निरीक्षण
कृष्णा फौगाट ने कहा कि आमतौर पर अधिकारी अपने आसपास के स्कूलों का निरीक्षण अधिक करते हैं। इसलिए दिसंबर माह के दौरान दूरदराज के स्कूलों को भी देखने की कवायद की जाए। इसके लिए खंड बाढड़ा के स्कूलों का विजिट प्लान बनाया जाए।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में प्राध्यापक विंग इंचार्ज राजबाला, सुजीता, विजय कुमार, डॉ. ओमप्रकाश पंवार, प्रो. विरेंद्र सिंह, श्रुति, डॉ. हरीश कुमार आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed