{"_id":"5f3022768ebc3e3ce27353bd","slug":"charkhi-dadri-corona-active-case-charkhidadri-news-rtk5680547143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदेनी का युवक और शहर में महिला सफाईकर्मी मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदेनी का युवक और शहर में महिला सफाईकर्मी मिले संक्रमित
विज्ञापन
जिले में रविवार को दो और लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में एक महिला भी शामिल है जो सफाई कर्मी है। दूसरा संक्रमित युवक है जो नासिक से आया है और वह चंदेनी गांव का रहने वाला है। दोनों संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर लिया है और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की कवायद विभाग ने शुरू कर दी है। दोनों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी विभाग की टीमें लेंगी।
डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने रविवार को दो नए संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दादरी शहर निवासी 35 वर्षीय महिला की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सफाईकर्मी के संपर्क में अन्य कर्मचारियों समेत परिवार व पड़ोस के लोग आए हुए हैं। संक्रमित महिला को आइसोलेट कर दिया है। डॉ. तोमर ने बताया कि चंदेनी गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह नासिक से लौटा था और ट्रेवल हिस्ट्री होने के चलते उसका सैंपल लिया गया था। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट मिलते ही दोनों संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि दो नए केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 194 हो गई हैं। इनमें से एक संक्रमित की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है, जबकि 120 स्वस्थ हो चुके हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिले में अब 73 एक्टिव केस हैं। चंचल तोमर ने बताया कि सैंपल लेने की प्रक्रिया अब तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि विभाग कोरोना सैंपल लेने के लिए विशेष शिविर भी आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए अब तक विभाग ले चुका 8566 सैंपल
कोरोना जांच के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने आठ अगस्त तक 8566 सैंपल लिए हैं, जिनमें से 194 रिपोर्ट पॉजिटिव और 8119 निगेटिव आई हैं। 200 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि 1824 लोग होम क्वारंटीन हैं जबकि 1605 सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं। कोविड-19 अस्पताल में 15 और क्वारंटीन सेंटरों में छह लोग भर्ती हैं।
रविवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मामले जिले में सामने आए हैं। दोनों संक्रमितों को ट्रेस कर लिया है। अब जिले में 73 एक्टिव केस हैं।
- डॉ. चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ