{"_id":"620679a5177ee10ce06f05ac","slug":"charkhi-dadri-became-a-cantonment-on-the-arrival-of-deputy-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: डिप्टी सीएम के आगमन पर छावनी बना शहर, बैरिकेड्स लगाकर मुख्य रास्ते व गलियां की बंद, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: डिप्टी सीएम के आगमन पर छावनी बना शहर, बैरिकेड्स लगाकर मुख्य रास्ते व गलियां की बंद, लोग रहे परेशान
Fri, 11 Feb 2022 08:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 11 Feb 2022 08:28 PM IST
सार
शहर में पुलिस ने नौ अलग-अलग जगहों पर बैरिकेड्स लगाए। लोगों को पैदल निकलने की भी छूट नहीं दी गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बैरिकेड्स लगाकर सील किया गया सरदार झाडू सिंह चौक रोड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आगमन पर शुक्रवार को शहर छावनी बना नजर आया। पुलिस ने डिप्टी सीएम के दौरा का विरोध करने की सूचना मिलने पर शहर में नौ अलग-अलग जगहों पर बैरिकेड्स लगाकर सड़कों और गलियों को सील कर दिया। आलम यह रहा कि पैदल गुजरने वाले लोगों को भी इन रास्तों से गुजरने की छूट नहीं दी गई और इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। डिप्टी सीएम के दादरी से बाढड़ा रवाना होने के बाद ही पुलिस ने मुख्य मार्गों से बैरिकेड्स हटाए।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के आगमन को देखते हुए पुलिस विभाग ने सुबह आठ बजे ही शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए। करीब 500 से अधिक पुलिस कर्मी डिप्टी सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। दोपहर बाद करीब तीन बजे तक सुरक्षा व्यवस्था जस की तस रही।
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट रोड पर परशुराम चौक के समीप, कोर्ट गेट के ठीक सामने, सरदार झाडू सिंह चौक रोड पर, घिकाड़ा मोड़ पर, एसपी आवास के सामने, महिला थाने के सामने, डीसी आवास के सामने और रेस्ट हाउस मोड़ पर बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया।
विज्ञापन
रेस्ट हाउस परिसर में अधिकारियों के अलावा चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश करने दिया गया। इतना ही नहीं इससे पहले उन्हें दो लेयर की सुरक्षा से होकर गुजरना पड़ा। डिप्टी सीएम के रेस्ट हाउस पहुंचते ही पुलिस ने दोनों गेटों को बंद कर दिया। वहीं, रोहतक और दिल्ली रूट पर चलने वालीं बसों को भी बस स्टैंड के पिछली तरफ से भेजा गया। डिप्टी सीएम का काफिला बाढड़ा रवाना होने तक शहर में सुरक्षा प्रबंध कड़े रहे।