{"_id":"67f81fafe3c5a99c5709a8f1","slug":"buniyad-level-3-exam-on-15-april-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-134972-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 15 अप्रैल को होगी बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा, 150 विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 15 अप्रैल को होगी बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा, 150 विद्यार्थी होंगे शामिल
Fri, 11 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा 15 अप्रैल को जिलास्तर पर आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन शहर के लोहारू रोड स्थित जीआरवी स्कूल में होगा। वहीं, परीक्षा की जांच करने के लिए डीसी मुनीश शर्मा, डीईओ, डीईओ, डीपीसी, डीएमएसएस व डीएसएस आदि केंद्र पर शिरकत करेंगे।
बुनियाद योजना के तहत जिले में दो चरणों में परीक्षाएं आयोजित हो चुकी हैं। अब तीसरे व अंतिम चरण की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें दूसरे चरण में पास हुए जिले के 150 विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा में पास होकर कक्षाएं नियमित रूप से करेंगे।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा ने बताया कि परीक्षा में पास होने पर विद्यार्थियों को दो साल तक निशुल्क शिक्षा दी जाती है। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य होनहार विद्यार्थियों का पता लगाना और आर्थिक रूप से मदद कर उन्हें उच्च शिक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन
जारी हुए विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र : विभाग की ओर से सभी विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र जारी किए गए हैं। अब विद्यार्थी अपना प्रवेशपत्र अपने स्कूल या सीएससी से निकलवा सकते हैं। बिना प्रवेशपत्र के परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।
मई से शुरू होंगी पास होने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं : विभाग की ओर से परीक्षा का परिणाम इसी माह जारी किया जाएगा। इसमें जो विद्यार्थी पास होंगे, उन्हें विभाग की ओर से बुनियाद के तहत शामिल कर शिक्षा दी जाएगी। इसके बाद मई माह से विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। परीक्षा में असफल रहने पर विद्यार्थियों को सामान्य तरीके से पढ़ाया जाएगा।