फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bribe of demanded for permission to lift soil in Dadri, mining guard caught; Action led by DSP

Dadri: मिट्टी उठान की अनुमति दिलाने के लिए मांगी 2000 की रिश्वत, खनन गार्ड काबू; DSP की अगुवाई में की कार्रवाई

Tue, 30 Apr 2024 04:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 30 Apr 2024 04:09 PM IST
सार

शिकायतकर्ता के अनुसार सुनील ने कहा कि उसने अनुमति दिला दी और अब उसे दो हजार चाहिए। रिश्वत मांगने के चलते देवेंद्र ने मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में दी और साथ ही सुनील के साथ हुइ्र बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी गई।

विज्ञापन
Bribe of demanded for permission to lift soil in Dadri, mining guard caught; Action led by DSP
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी में मिट्टी उठान की अनुमति दिलाने की एवज में 2000 रुपये रिश्वत लेने पर पुलिस टीम ने खनन विभाग में तैनात रक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील कुमार मूलरूप से झज्जर का रहने वाला है और उसकी तैनाती दादरी खनन विभाग में है। उसके खिलाफ दादरी सदर थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि एसपी कार्यालय में एक शिकायत दी गई थी जिसमें खनन रक्षक पर दो हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। शिकयतकर्ता छपार निवासी देवेंद्र ने बताया कि 26 अप्रैल को उसने अपने मित्र कृष्ण के खेत से मिट्टी उठाने की अनुमति लेने के लिए खनन विभाग में फाइल जमा करवाई थी। 29 अप्रैल को उसके पास खनन रक्षक सुनील को फोन आया और उसने कहा कि मिट्टी उठान की अनुमति लेने के लिए उसे दो हजार रुपये जमा करवाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार सुनील ने कहा कि उसने अनुमति दिला दी और अब उसे दो हजार चाहिए। रिश्वत मांगने के चलते देवेंद्र ने मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में दी और साथ ही सुनील के साथ हुइ्र बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी गई। इसके बाद डीएसपी सुभाषचंद्र की अगुवाई में टीम भैरवी में बने किसान मॉडल स्कूल भवन में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता की कार में ली रिश्वत
डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि शिकायतकर्ता देवेंद्र सुनील को रिश्वत देने के लिए कार लेकर पहुंचा। उसके फोन करने पर सुनील कार्यालय से बाहर आया और देवेंद्र की गाड़ी में बैठ गया। वहां देवेंद्र ने उसे रुपये दिए और इसके तुरंत बाद टीम ने उसे काबू कर लिया।

नोट के सीरियल नंबर का हुआ मिलान
डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि शिकायतकर्ता देवेंद्र 500-500 के चार नोट लेकर खनन विभाग कार्यालय पहुंचा। इन चारों नोट के सीरियल नंबर पहले ही टीम ने नोट कर लिए। जब सुनील ने गाड़ी में बैठकर देवेंद्र से रुपये लिए तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से उसी सीरियल नंबर के चार नोट बरामद हो गए। 


अधिकारी के अनुसार
आरोपी खनन रक्षक सुनील को रंगेहाथ दबोचा गया। उसके खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज किया गया। आरोपी से 500-500 रुपये के चार नोट पुलिस टीम ने मौके पर ही बरामद कर लिए। -सुभाषचंद्र, डीएसपी, चरखी दादरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed