फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Booster dose of strictness on Corona from today

कोरोना पर आज से सख्ती की बूस्टर डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Booster dose of strictness on Corona from today
बिना मास्क के बाजार से गुजरते लोग। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कोरोना नियमों को सख्ती से लागू करवाने के लिए प्रशासन ने रणनीति तैयार कर ली है। कोरोना नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने के लिए दादरी व बाढड़ा एसडीएम की अगुवाई में दो टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही सभी विभागों के अध्यक्षों को चालान करने की शक्ति दी गई है। इसके अलावा वैक्सीन की डोज न लेने वालों का कार्यालय में प्रवेश बंद करने की भी सख्त हिदायत दी गई है। कोरोना के नियम तोड़ने वाले व्यक्ति से 500 और संस्था से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में डीसी प्रदीप गोदारा ने यह रणनीति साझा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोमवार से एसओपी (कोरोना नियम) तोड़ने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोमवार से दादरी और बाढड़ा में प्रशासन सख्ती करेगा और नियम तोड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कार्रवाई होगी। इसके लिए दादरी और बाढड़ा एसडीएम की अगुवाई में दो टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें न केवल वहां नजर रखेंगी, बल्कि नियम तोड़ने वाले लोगों के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने दो कंट्रोल रूम में तैयार किए हैं। एक कंट्रोल रूम में उनके कार्यालय में तो दूसरा सीएमओ कार्यालय में बनाया गया है और ये दोनों कंट्रोल रूम सोमवार से वर्किंग में आ जाएंगे।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में डीसी ने कहा कि सोमवार से वैक्सीन की पहली डोज लगवाने से गुरजे करने वालों और दूसरी डोज समय पर न लगवाने वालों को सरकारी कार्यालय में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि को-वॉक्सिन की दूसरी डोज के लिए 27 और कोविशील्ड के लिए 84 दिन की समयावधि निर्धारित है। कार्यालयों में वैक्सीन सर्टिफिकेट देखे बिना किसी भी व्यक्ति की एंट्री नहीं होगी और इस संबंध में सभी विभागध्यक्षों को निर्देश दिए जा चुके हैं। दोनों एसडीएम की टीमों के अलावा चार पुलिस टीमें भी कार्रवाई के लिए गठित की गई हैं जो प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों की मार्फत जिला प्रशासन को सौंपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों और संस्थानों का होगा औचक निरीक्षण
डीसी ने कहा कि केवल मास्क लगाने मात्र से ही लोग एसओपी की पालना न समझें। सामाजिक दूरी समेत अन्य हिदायतों का ध्यान रखना भी अहम है। उन्होंने बताया कि दुकानों के अलावा सोमवार से संस्थाओं का औचक निरीक्षण होगा और किसी भी प्रकार से गाइडलाइन की अवहेलना होती मिलने पर संस्थान से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
बिना मास्क मिलूं तो मेरी भी करें शिकायत...
प्रेसवार्ता में डीसी प्रदीप गोदारा ने कहा कि लोग प्रशासन की इस अंतिम चेतावनी को हल्के में लेने की चूक न करें। सोमवार से पूरे जिले में प्रशासन सख्ती करने जा रहा है और ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में एसओपी का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। एक सवाल के जवाब में डीसी ने कहा कि अगर सोमवार से मैं भी बिना मास्क दिखूं तो मेरी शिकायत कंट्रोल रूम में कर चालान करवा दें।
100 से ज्यादा लोगों के कार्यक्रम के लिए लेनी होगी अनुमति
डीसी गोदारा ने कहा कि सरकार ने सामूहिक आयोजनों को लेकर भी गाइडलाइन जारी की है और इसके मुताबिक अगर 100 से अधिक लोग किसी कार्यक्रम में इक्ट्ठे होने संभावित हैं तो इसके लिए अनुमति लेनी होगी। उन्होंने बताया कि इंडोर कार्यक्रम के लिए तो प्रशासन प्रवेश नहीं देगा, लेकिन अगर 100 से अधिक लोगों को आउटडोर कार्यक्रम है तो व्यवस्थाएं परखने के बाद ही प्रशासन इसकी अनुमति देगा।

जिले में कोरोना के पांच सक्रिय केस हैं। सोमवार से प्रशासन पूरी सख्ती बरतेगा। लोगों से अपील है कि जुर्माना भरने की बजाय वे एसओपी का पालन कर कोरोना के नए वैरिएंट से बचाव में प्रशासन का सहयोग करें। अगर कोई कर्मचारी या अधिकारी गाइडलाइन की अवहेलना करता है तो इसकी सूचना लोग व मीडियाकर्मी सीधे मुझे या कंट्रोल रूम में दे सकते हैं।
प्रदीप गोदारा, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed