फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bike thief arrested

Charkhi Dadri News: परीक्षा केंद्र के बाहर से बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 15 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
bike thief arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर स्थित परीक्षा केंद्र से करीब साढ़े तीन माह पहले चोरी हुई बाइक की गुत्थी शहर थाना पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में कितलाना निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चुराई गई बाइक बरामद कर ली गई है।
दादरी पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि भिवानी जिले के तोशाम निवासी चिराग देव ने 29 अक्तूबर 2024 को दादरी शहर थाने में बाइक चोरी की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 29 अक्तूबर को वह अपने पड़ोसी सुनील की मोटरसाइकिल लेकर अपने परिचित सुखबीर को 12वीं कक्षा का पेपर दिलवाने के लिए दादरी परसराम हेतराम स्कूल आया था।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के बाहर उसने बाइक खड़ी कर हैंडल लॉक कर दिया। परीक्षा खत्म होने के बाद जब वह पहुंचा तो बाइक चोरी मिली। प्रवक्ता ने बताया कि चिराग देव की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बाइक चोर को काबू कर लिया है। एएसआई अनिल कुमार ने गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed