फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bajrang of Java School won the block level science exhibition

Charkhi Dadri News: खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बजरंग प्रथम, सचिन द्वितीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bajrang of Java School won the block level science exhibition
दादरी में आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता विद्यार्थी शिक्षकों के साथ। स्रोत: विज्
चरखी दादरी। चरखी दादरी के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को केएन स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जावा के नौवीं कक्षा के छात्र बजरंग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) ज्योति ने बताया कि प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाणा के बारहवीं कक्षा के सचिन ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झोझू कलां के दसवीं कक्षा के वरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदेनी से नौवीं कक्षा की छात्रा प्रिया ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
विज्ञापन


उन्होंने कहाकि विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलता है। आज विज्ञान का जमाना है ऐसे में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता कविता और राकेश गोदारा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाणा से आशा,कौशल्या, गायत्री, रश्मि, ज्योति रानी, मनीषा,पारुल, पवन, रचित, अनूप डाला, मनीष और अमित का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed