फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bajara buying

Charkhi Dadri News: बाजरे की पैदावार 5.40 लाख क्विंटल तक होने का अनुमान

Fri, 27 Sep 2024 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 27 Sep 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
bajara buying
दादरी जिले में मार्केट कमेटी की ओर से किए जाने हैं खरीद प्रबंध, तैयारियों में जुटे अधिकारी संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। बाजरे की सरकारी खरीद के लिए जल्द शेड्यूल जारी होने वाला है। जिला में इस बार बाजरे की पैदावार करीब 5 लाख 40 हजार क्विंटल तक होने का अनुमान है। आमतौर पर बाजरे की सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू होती है। मार्केट कमेटी ने खरीद की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। इस बार बाजरे का बिजित क्षेत्र 61 हजार हेक्टेयर है।

सरकार की ओर से खरीद के लिए तिथि तय नहीं की गई है। इस बार जिले में बाजरे की अगेती व पछेती दोनों बिजाई हुई थी। ऐसे में अगेती फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। काफी संख्या में किसानों ने बाजरा की कटाई शुरू कर दी है। खासकर रेतीले क्षेत्र में बाजरे की कटाई पहले हो जाती है। बाजरे को सरकार ने मोटा अनाज की श्रेणी में शामिल कर रखा है। ऐसे में इस बार बाजरा की मांग ज्यादा बने रहने की उम्मीद है। सरकार ने तीनों सेनाओं में जवानों के भोजन में भी मोटा अनाज से बने उत्पाद शामिल कर रखे हैं।
विज्ञापन

इस बार सितंबर माह तक बारिश होने की वजह से बाजरे का पकाव ठीक प्रकार से हो सका है। हालांकि, कुछ गांवों में बारिश से 25 प्रतिशत तक नुकसान भी हुआ है। बाजरे की पैदावार प्रति एकड़ आठ से नौ क्विंटल तक होने अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यहां बनाए जाते हैं खरीद केंद्र
जिले में अब तक चरखी दादरी शहर, बाढड़ा, झोझूकलां, कादमा, बेरला, जावा, रानीला, इमलोटा, दगड़ोली व अटेला खुर्द में बाजरा के खरीद केंद्र बनाए जाते रहे हैं।
-किसानों ने की खरीद शुरू करने की मांग
किसान दलीप सिंह, हवा सिंह, शमशेर व भान सिंह, मामनराम, रणजीत और नरेश ने सरकार से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की है। ताकि, किसान को उचित दाम मिल सके। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि सरकार मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों का ही बाजरा खरीदेगी।


वर्सन:
बाजरा खरीद करने के लिए कमेटी पूरी तैयारी में है। एक अक्तूबर से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू हो सकती है। इस बारे में शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। जैसे ही शेड्यूल आएगा, खरीद शुरू कर दी जाएगी।

-विद्या सागर, सचिव, चरखी दादरी मार्केट कमेटी


फोटो 21
दादरी क्षेत्र में खेत में खड़ी बाजरे की फसल। संवाद
फोटो 22
चरखी दादरी अनाज मंडी, जहां बाजरा की सर्वाधिक आवक होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed