फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bagi will make new equation

Charkhi Dadri News: राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के समीकरण बिगाड़ेंगे बागी नेता

Tue, 17 Sep 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Sep 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
bagi will make new equation
टिकट कटने पर भाजपा और कांग्रेस से दो-दो नेता हुए बागी, चारों में से तीन लड़ रहे निर्दलीय चुनाव, पार्टी व प्रत्याशी का वोट बैंक कर सकते हैं प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नामांकन प्रक्रिया के तहत फार्म वापस लेने का अंतिम चरण पूरा हो चुका है। जिले के दोनों हलकों से तीन बागी नेता मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस नेता टिकट कटने पर बागी होकर निर्दलीय ताल ठोकने वालों को मनाने में कामयाब नहीं हो पाए। अब ये राजनीतिक संगठनों के प्रत्याशियों के समीकरण बिगाड़ेंगे।
बता दें कि भाजपा में टिकट वितरण के बाद सबसे पहले पूर्व विधायक सुखविंद्र माढ़ी ने बगावत की और वह दो दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हो गए। हालांकि, उन्होंने चुनाव के लिए नामांकन नहीं किया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सुखविंद्र माढ़ी बाढड़ा हलके में भाजपा के वोट बैंक को कम कर सकते हैं। वहीं, बाढड़ा हलके से कांग्रेस का टिकट न मिलने पर हरियाणा क्रशर एसोसिएशन प्रधान सोमवीर घसोला ने निर्दलीय नामांकन किया और उनकी दावेदारी बरकरार है।
विज्ञापन

इसी प्रकार, दादरी हलके की बात करें तो भाजपा से तीसरी बार टिकट कटने पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय छपारिया बागी हुए और भाजपा के आला नेता उन्हें मनाने में नाकाम रहे। दादरी हलके से कांग्रेस की स्थिति देखें तो 23 साल का राजनीतिक अनुभव रखने वाले अजीत फोगाट बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 29
दादरी हलके में कांग्रेस से बागी हुए अजीत फोगाट।
फोटो 30
दादरी हलके में भाजपा से बागी हुए संजय छपारिया।
फोटो31
बाढड़ा हलके में कांग्रेस से बागी हुए सोमवीर घसोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed