फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Badminton event: Bhishma, Ayan, Tinku and Ishaan enter the finals

बैडमिंटन स्पर्धा : भीष्म, अयान, टिंकू और ईशान ने किया फाइनल में प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Badminton event: Bhishma, Ayan, Tinku and Ishaan enter the finals
चरखी दादरी। हीरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छठीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दूसरे दिन देर रात तक अंडर-15, अंडर-17 और सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले गए। इसके अलावा सीनियर डब्लस वर्ग के भी मुकाबले भी हुए।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि अंडर-15 पुरुष वर्ग के सिंगल मैच में मनीष ने मोक्ष को 15-7, 15-8 के स्कोर से हराया। वहीं, अन्य मैच में ध्रुव ने जिवेश को 15-11,14-15, 16-14 के स्कोर से हराया। अयान ने युवराज को 15-7 व 15-12 से सीधे सेट में मात दी। इस वर्ग के पहले सेमीफाइनल में भीष्म ने मनीष को 15-10, 14-16, 15-11 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में अयान ने ध्रुव को 15-6, 11-15, 15-11 के स्कोर से शिकस्त दी। इस आयु वर्ग में खिताबी मुकाबला भीष्म व अयान के बीच होगा। वहीं, अंडर- 15 पुरुष वर्ग के डबल्स का खिताबी मुकाबला अयान व विशु की जोड़ी और मनीष व ध्रुव की जोड़ी के बीच होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर- 17 पुरुष सिंगल के क्वार्टर फाइनल मैच में विनित ने यश को 15-8, 11-15, 16-14 से मात दी। दूसरे र्क्वाटर फाइनल में अयान ने शिवम को सीधे सेट में 15-07, 15-11 के स्कोर से हराया। तीसरे र्क्वाटर फाइनल मैच में दीपांशु ने प्रशांत को 15-7, 5-15, 15-11 के स्कोर से मात दी। इस आयु वर्ग के पहले सेमीफाइनल में विनित ने अयान को 15-13, 11-15, 15-12 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में भीष्म ने दीपांशु को 15-7, 15-10 के स्कोर से हराया। इस आयु वर्ग में खिताबी मुकाबला भीष्म व विनित के बीच होगा। इसके अलावा अंडर-17 डबल्स में खिताबी मुकाबला यश व अयान की जोड़ी का मुकाबला भीष्म व विनित की जोड़ी के साथ होगा। वहीं, स्पर्धा में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने शिरकत की। इस मौके पर संरक्षक तिलक जैन, डॉ. बीएन वर्मा, एचसी गोदारा, प्रधान पंकज जैन, वरिष्ठ उप-प्रधान सुरेश गोयल, सह सचिव दिनेश मुंजाल, कोषाध्यक्ष मनीष जांगड़ा व उपप्रधान आई सी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सीनियर वर्ग में ये रहे परिणाम
सीनियर वर्ग के डबल्स मुकाबलों के र्क्वाटर फाइनल मैच में गोपीचंद व दिनेश की जोड़ी ने धीरज व निपुण की जोड़ी को 21-19, 17-21, 24-22 से मात दी। दूसरे र्क्वाटर फाइनल में शिव कुमार व भीष्म की जोड़ी ने अमित व ईशान की जोड़ी को 19-21, 22-20, 21-18 के स्कोर से मात दी। पहले सेमीफाइनल मैच में गोपी व दिनेश की जोड़ी ने शिव कुमार व भीष्म की जोड़ी को 21-17, 18-21, 22-20 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल मैच में टिंकू व मनीष की जोड़ी ने नरेश सैनी व दीपक की जोड़ी को 21-18, 16-21, 21-18 से मात दी। खिताबी मुकाबला टिंकू व मनीष की जोड़ी और गोपीचंद व दिनेश की जोड़ी के बीच होगा।

- पुरुष वर्ग सिंगल मुकाबले के ये रहे परिणाम
इसके अलावा पुरुष वर्ग के सिंगल मुकाबले में टिंकू ने गोपीचंद को 19-21, 21-16, 22-20 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में ईशान ने कर्मबीर को 21-17, 16-21, 22-20 के स्कोर से मात दी। सिंगल वर्ग का खिताबी मुकाबला टिंकू बंसल व ईशान के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed