फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   auto driver injured in accident

Charkhi Dadri News: ट्रक की टक्कर से पलटा ऑटो, चालक घायल

Wed, 25 Sep 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 25 Sep 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
auto driver injured in accident
रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग पर हुआ हादसा, शहर थाना पुलिस ने आरोपी चालक पर दर्ज किया केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रावलधी-भिवानी बाईपास पर पूर्व सीएम दिवंगत हुकम सिंह के स्मारकस्थल के समीप एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। चालक घायल हो गया। घायल के बयान पर शहर थाना पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में राजबीर ने बताया कि वह गांव मकड़ाना का निवासी है। ऑटो चलाता है। यह ऑटो उसके बेटे बबलू के नाम है। बुधवार को वह घिकाड़ा बाईपास पर एक गोदाम से टाइल्स भरकर संतोखपुरा जा रहा था। जब वह बाईपास से थोड़ा आगे पहुंचा तो अचानक पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उसके ऑटो काे टक्कर मार दी। इसमें ऑटो सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरा। इसमें वह काफी घायल हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान पीछे से आ रहे एक कार सवार व्यक्ति ने उसको संभाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने पर टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल बयान पर दर्ज किए। घायल ने आरोपी ट्रक चालक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed