फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Audacity: Less ration found in bags delivered to Anganwadi centers

दुस्साहस: आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचाए गए बैग में कम मिला राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Audacity: Less ration found in bags delivered to Anganwadi centers
मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी/बौंदकलां। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचाए गए बैग में निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलने का मामला सामने आया है। यह गड़बड़ी शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और गुप्तचर विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई। इस पर सज्ञान लेते हुए टीम ने राशन के बैग लेकर पहुंचे कैंटर को कब्जे में ले लिया और आगामी कार्रवाई के लिए बौंदकलां थाने भेजा गया। वहीं, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने इसकी सूचना हैफेड अधिकारियों को भी दी। खबर लिखे जाने तक थाने में कैंटर में लदे गेहूं और चावल के बैगों की जांच जारी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि भिवानी से दादरी जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए एक कैंटर में गेहूं और चावल के बैग भेजे गए हैं। इन बैग में निर्धारित क्षमता से कम राशन है। इस आधार पर एएसआई नरेंद्र कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता शुक्रवार दोपहर दादरी पहुंचा और यहां से गुप्तचर विभाग की टीम को साथ लेकर सौंप आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर जांच की। वहां चावल व गेहूं के 15 बैग उतारे गए थे। टीम ने जब इन बैग का वजन किया तो इनमें एक से लेकर तीन किलोग्राम तक वजन कम मिला। वहीं, पूछताछ के दौरान पता चला कि इस कैंटर से कासनी आंगनबाड़ी केंद्र में भी राशन उतारा गया है। वहां गेहूं के 14 और चावल के सात बैग उतारे गए। इनकी जांच करने पर भी राशन कम मिला।
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद टीम ने महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण को सूचित किया। उन्होंने सुपरवाइजर सुमन को वहां जांच के लिए भेजा। दूसरी ओर टीम में शामिल एक अधिकारी के अनुसार कैंटर में राशन के 107 बैग भेजे गए थे और इन बैग में निर्धारित क्षमता से कम राशन होने के अंदेशे पर कैंटर को कब्जे में लेकर बौदकलां थाने में भेजा गया। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही हैफेड अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक बौंदकलां थाने में टीम की जांच जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में ये रहे शामिल
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम में एएसआई नरेंद्र, सीआईडी इंस्पेक्टर जलधीर फौगाट, एसआई बलबीर व सतेंद्रपाल, एएसआई राजकरण व रमेश समेत विक्रम, गौरव और सुरेश शामिल रहे।
एजेंसी करती है राशन सप्लाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर हैफेड की ओर से राशन भेजा जाता है और इसके लिए एक एजेंसी हायर की गई है। यह एजेंसी गोदाम से राशन लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाती है। दादरी जिले का कार्य ठेकेदार पवन को दिया गया है। शुक्रवार को जो राशन के बैग भेजे गए, उनकी क्षमता 50 किलोग्राम की है, लेकिन इनमें पूरा राशन नहीं पाया गया।
वर्जन
सुपरवाइजर को मैंने मौके पर भेजा है और जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही मैं कुछ कह पाऊंगी। अगर आंगनबाड़ी कर्मचारियों की गफलताबजी सामने आई तो उनसे हम स्पष्टीकरण मांगेंगे।

- गीता सहारण, सीडीपीओ, चरखी दादरी।
वर्जन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजे गए बैग में राशन कम होने की हमें गुप्त सूचना मिली थी। इस आधार पर जब बैग की जांच की गई तो राशन कम मिला। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
- जलधीर फौगाट, इंस्पेक्टर, गुप्तचर विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed