फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Attacking on posters and banners, commitment for a clean city prepared, Deputy Commissioner Munish Sharma has given instructions to improve the city's cleanliness system.

Charkhi Dadri News: पोस्टर-बैनरों पर प्रहार, स्वच्छ शहर का संकल्प तैयार, उपायुक्त मुनीश शर्मा ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधारने के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Attacking on posters and banners, commitment for a clean city prepared, Deputy Commissioner Munish Sharma has given instructions to improve the city's cleanliness system.
शहर के सुंदरीकरण को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद उपायुक्त मुनीश शर्मा व अन्य अधिकारी। स्रोत: जनसं
चरखी दादरी। दादरी शहर में स्वच्छता प्रबंधों को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। उपायुक्त मुनीश शर्मा के निर्देश पर अब शहर को साफ-सुथरा ही नहीं, बल्कि जीवंत और प्रेरणादायक रूप देने की तैयारी है। इसके तहत 7 नवंबर तक शहरभर में एक विशेष हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें न केवल सफाई पर ध्यान होगा, बल्कि शहर का सुंदीकरण और जनजागरूकता अभियान का अहम हिस्सा होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने स्पष्ट किया कि दादरी का आकार छोटा है, इसलिए यहां स्वच्छता अभियान को मॉडल अभियान के रूप में स्थापित किया जा सकता है। यदि सभी विभाग और नागरिक मिलकर प्रयास करें, तो दादरी स्वच्छता और सुंदरता के मामले में हरियाणा में एक मिसाल बन सकता है।
विज्ञापन

प्रेरणादायक पेंटिंग और सुंदरीकरण
सरकारी व सार्वजनिक भवनों, पुलों और दीवारों पर सुंदर व प्रेरक पेंटिंग बनाई जाएंगी। रोहत चौक से रेलवे फाटक तक की सड़क के किनारों का सुंदरीकरण, नालों की सफाई और मरम्मत तथा लैंडस्केपिंग कर पौधरोपण करवाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कार्यों में एक समान थीम रखी जाएगी ताकि शहर का दृश्य एकरूप और आकर्षक लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर-बैनर हटेंगे, उल्लंघन पर एफआईआर
शहर की सुंदरता बिगाड़ने वाले पोस्टर-बैनरों को तुरंत हटाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद को सख्त निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और एफआईआर दर्ज की जाएगी।
कूड़ा प्रबंधन में सुधार और कंपोस्ट खाद पर जोर
उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद कूड़ा उठाने की व्यवस्था में सुधार करे और लोगों को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करने के लिए प्रेरित करे। प्रत्येक वार्ड में स्रोत स्तर पर कचरा प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही लोगों को घर पर ही कंपोस्ट खाद बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
स्वच्छता अभियान के तहत सभी विभागों को विशेष भूमिकाएं दी गई हैं। उन्हें अपने-अपने कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने होंगे। अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा नगर परिषद और अन्य विभाग मिलकर पूरे शहर में एचडी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे स्थापित करेंगे, ताकि सफाई, सुरक्षा और निगरानी को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed