{"_id":"672949c4d6042651b6087996","slug":"aqi-309-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-125710-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हवा में घुला जहर, एक्यूआई 309, सांस लेना भी दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हवा में घुला जहर, एक्यूआई 309, सांस लेना भी दूभर
Tue, 05 Nov 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
सोमवार सुबह दादरी शहर में छाया स्मॉग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में सोमवार को प्रदूषण ने पिछले 10 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रदूषण का औसतन स्तर 309 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम स्तर 389 और न्यूनतम स्तर 115 एक्यूआई रहा। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
दिवाली के बाद से जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को प्रदूषण का स्तर 269 एक्यूआई दर्ज किया गया था। सोमवार सुबह 10 बजे प्रदूषण का स्तर 273 और शाम 5 बजे 309 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, आसमान में सुबह और शाम धुंध छाई रही। इससे लोगों को आंखों में जलन संबंधी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
रविवार के मुकाबले सोमवार को प्रदूषण का स्तर 40 एक्यूआई बढ़ा है। पिछले 10 दिनों की बात करें तो प्रदूषण 300 एक्यूआई से कम था। दरअसल, 20 अक्तूबर के बाद से ही दादरी जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। शनिवार को गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन, रविवार व सोमवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे जिले की हवा बेहद खराब रही।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में बुजुर्ग सुबह व शाम को सावधानी बरतें। श्वांस व अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग भी बेवजह घर से बाहर न निकलें। आंखों में जलन महसूस होते ही तुरंत ठंडे पानी से धोएं।ा