फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Apply for the third time on vacant seats for admission in JBT teacher course

जेबीटी टीचर कोर्स में दाखिला के लिए रिक्त सीटों पर तीसरी बार मांगे आवेदन

Mon, 11 Jan 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Apply for the third time on vacant seats for admission in JBT teacher course
डीएलएड (जेबीटी टीचर) कोर्स में दाखिला के लिए रिक्त सीटों पर तीसरी बार ऑनलाइन आवेदन मांगें गए हैं। उम्मीदवार 17 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य भर में करीब 325 शिक्षण कॉलेज, बाइट व गैटी में करीब 17 हजार सीटों पर दाखिला की प्रक्रिया चल रही है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक प्रशिक्षण परिषद गुरूग्राम की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार उम्मीदवार 17 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जेबीटी प्राइमरी टीचर कोर्स में एडमिशन के लिए कक्षा 12 वीं कक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंकों का होना जरूरी है। दाखिले में साइंस, ऑर्टस व कॉमर्स तीनों संकायों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

श्ेडयूल के अनुसार 17 जनवरी तक आवेदन करने के बाद सातवें राउंड की मेरिट लिस्ट 21 जनवरी को जारी की जाएगी। इस लिस्ट में चयनित उम्मीदवार 23 जनवरी तक संबंधित अलॉट किए गए कॉलेज में फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेगा। इसके बाद आठवें राउंड की मेरिट लिस्ट 25 जनवरी को जारी की जाएगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 27 जनवरी तक अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगें। इसी प्रकार नौवें राउंड की मेरिट लिस्ट 29 जनवरी को जारी की जाएगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 31 तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगें। इस कोर्स में हरियाणा प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के छात्रों के लिए भी सीटें आरक्षित हैं। कोर्स मेें साइंस व कॉमर्स के उम्मीदवार ना मिलने पर आखिर में रिक्त सीटों को ऑट्र्स में कंवर्ट किए जाने का प्रावधान है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएलएड शिक्षण कॉलेज प्रवक्ता राकेश कुमार ने बताया कि कोर्स में रिक्त सीटें होने के कारण तीसरी बार आवेदन मांगें गए हैं ताकि किसी कारण वंचित छात्र दाखिला ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed