फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Apply for Dr. Ambedkar Meritorious Scholarship Scheme by 31st January

Charkhi Dadri News: डाॅ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए 31 जनवरी तक करें आवेदन

Wed, 20 Aug 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 20 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Apply for Dr. Ambedkar Meritorious Scholarship Scheme by 31st January
चरखी दादरी। सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण व अल्पसंख्यक (सेवा) विभाग की ओर से संचालित डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यार्थी योजना का लाभ उठाने के लिए 31 जनवरी 2026 तक पोर्टल saralharyana.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के युग में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विमुक्त घुमंतु, टपरीवास श्रेणी एवं अन्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को उनकी श्रेणी, कक्षा तथा प्राप्तांक के आधार पर 8 हजार से 12 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में शहरी क्षेत्रों में 70 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 8 हजार, 12वीं कक्षा में क्रमश: 75 प्रतिशत एवं 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 8 हजार से 10 हजार तक और स्नातक स्तर पर 65 प्रतिशत (शहरी) और 60 प्रतिशत (ग्रामीण) अंक प्राप्त करने पर 9 हजार से 12 हजार तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग (ए) के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में 70 प्रतिशत (शहरी) व 60 प्रतिशत (ग्रामीण) अंक प्राप्त करने पर 8 हजार, पिछड़ा वर्ग (बी) के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में 80 प्रतिशत (शहरी) व 75 प्रतिशत (ग्रामीण) अंक प्राप्त करने पर 8 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में 80 प्रतिशत (शहरी) एवं 75 प्रतिशत (ग्रामीण) अंक प्राप्त करने पर 8 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।


यह दस्तावेज अनिवार्य
: कक्षा की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा का स्थायी निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी), आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, वर्तमान कक्षा का आईडी कार्ड एवं अभिभावक की वार्षिक आय 4 लाख से कम का प्रमाणपत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article