फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Applied for blood bank license after getting trained LT

Charkhi Dadri News: प्रशिक्षित एलटी मिलने पर ब्लड बैंक लाइसेंस के लिए किया आवेदन

Wed, 06 Mar 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 06 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Applied for blood bank license after getting trained LT
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक खुलने का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। स्वास्थ्य विभाग को ब्लड बैंक के लिए प्रशिक्षित एलटी मिल गया है। अब विभाग ने लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया है। जल्द ही मुख्यालय से टीम सिविल अस्पताल में तैयार किए गए ब्लड बैंक के ढांचे का निरीक्षण करने पहुंचेगी। हरी झंडी मिलते ही सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में 500 यूनिट भंडारण क्षमता के ब्लड बैंक का ढांचा तैयार करने पर 19 लाख रुपये लागत आई है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां इंस्टॉल होने वालीं मशीनें भी मंगवा ली हैं। ब्लड बैंक खुलने से जिले की करीब साढ़े पांच लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। दादरी जिला रक्त के मामले में अभी पूर्णतया भिवानी पर निर्भर है। सिविल अस्पताल में भिवानी से ही रक्त की पूर्ति की जा रही है। इसके लिए हर दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम गाड़ी लेकर जाती है। इस झंझट को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने की योजना तैयार की थी। पहले यह योजना कोरोना की भेंट चढ़ी रही। लंबे इंतजार के बाद सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक शुरू करने के लिए ढांचा तैयार करवाया गया। वहीं, हाल ही में जिला स्वास्थ्य विभाग को ब्लड बैंक के लिए प्रशिक्षित एलटी मिल गया है और इसके तुरंत बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने ब्लड बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया।
विज्ञापन


पुराने भवन के दो कमरों में बनाया ब्लड बैंक

ब्लड बैंक निर्माण के लिए सिविल अस्पताल में दो कमरों का चयन किया गया। यह चयन पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने किया था। इस समय अस्पताल के पुराने भवन में ब्लड यूनिट ही है, जिसकी क्षमता अधिकतम 30 यूनिट की है। कई दफा ब्लड खत्म होने की स्थिति में मरीज के तीमारदारों को खुद ब्लड बैंक जाकर खून लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर साल आठ से दस हजार यूनिट होता है जिले में रक्तदान

हर साल जिले में डेढ़ सौ से अधिक रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं, जिनमें ज्यादातर युवा ही रक्तदान करते हैं। एक साल में जिला औसतन आठ से हजार यूनिट रक्तदान करता है। सोनीपत, भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक, गुरुग्राम, नई दिल्ली, रेवाड़ी आदि जिलों की ब्लड बैंक टीमें दादरी में आकर रक्तदान करवाती हैं।




एक प्रशिक्षित एलटी जिला स्वास्थ्य विभाग को मिल गया है। हमले ब्लड बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया है। जल्द ही एक टीम यहां निरीक्षण करने पहुंचेगी और टीम की हरी झंडी मिलते ही ब्लड बैंक सुविधा शुरू कर दी जाएगी। - डॉ. गौरव भारद्वाज, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed