फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   application for energy prize

Charkhi Dadri News: ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए हरेडा ने आमंत्रित किए आवेदन

Fri, 15 Nov 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 15 Nov 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
application for energy prize
वैकल्पिक ऊर्जा को अपनाने वाले संस्थान कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग व हरेडा की ओर से हर साल वैकल्पिक ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार दिए जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से 26 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत चौधरी ने बताया कि राज्य में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ उपाय करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने के फलस्वरूप राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा इनोवेशन, नई प्रौद्योगिकियां, अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं, ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। इन पुरस्कारों में नकद राशि, स्मृति चिन्ह तथा प्रमाणपत्र प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed