{"_id":"698253bd091bb1ac7d0452c4","slug":"another-trolley-collided-with-a-stationary-trolley-driver-died-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-150972-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खड़े ट्रॉले से टकराया दूसरा ट्रॉला, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खड़े ट्रॉले से टकराया दूसरा ट्रॉला, चालक की मौत
Wed, 04 Feb 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 152डी पर जिले के गांव समसपुर के समीप सोमवार देर रात सड़क पर बगैर संकेतक के खड़े ट्रॉले के साथ पीछे से आ रहा दूसरा ट्रॉला टकरा गया। हादसे में पीछे से आ रहे ट्रॉला चालक की मौत हो गई। मृतक 27 वर्षीय रामकुमार दास बिहार के वैशाली जिले के गांव चकमकाई का रहने वाला था।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार रामकुमार दास एक ट्राले पर बतौर चालक काम करता था। सोमवार शाम को वह खरखौदा से ट्राले में बजरी भरने के लिए नारनौल के लिए चला था। रात को जब वह नेशनल हाईवे 152डी पर दादरी जिले के गांव समसपुर के समीप पहुंचा तो यहां सड़क पर पहले से बगैर संकेतक दिए खड़े एक ट्रॉले से उसका ट्रॉला टकरा गया। इस हादसे में चालक रामकुमार दास गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रॉला भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद रामकुमार दास को उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पाकर दादरी सदर थाना पुलिस व मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई लक्ष्मण दास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि ट्रॉला चालक ने अपने वाहन को सड़क पर बगैर इंडिकेटर जलाए व आसपास बिना सुरक्षा उपकरण लगा खड़ा किया हुआ था जिसके कारण पीछे से आ रहा ट्रॉला टकरा गया।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस में जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े भाई लक्ष्मण दास के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रॉला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।