{"_id":"674612ec6676ef312f08c347","slug":"anjali-of-samaspur-will-show-strength-in-national-athletics-competition-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-126928-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा में दमखम दिखाएगी समसपुर की अंजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा में दमखम दिखाएगी समसपुर की अंजलि
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव समसपुर निवासी खिलाड़ी अंजलि का राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। अब वह दिसंबर माह में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएगी। अब तक अंजलि राज्य स्तर पर 12 पदक जीत चुकी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अंजलि ने चार साल पहले शहर के बलिदान स्टेडियम से खेल की शुरुआत की थी। अब वह प्रतिदिन शाम को अभ्यास करने के लिए दादरी आती है। कोच बिजेंद्र सिंह ने बताया कि अंजली ने अक्तूबर में करनाल में हुई राज्य स्तरीय स्पर्धा पदक हासिल किया था। इसके आधार पर अब उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंजलि 7 से 10 दिसंबर तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली स्पर्धा में भाग लेगी।
वहीं, 8 से 10 नवंबर तक रोहतक एमडीयू में हुए इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स आयोजित किए गए और इसमें अंजलि ने 200 और 400 मीटर रेस में दो स्वर्ण पदक हासिल किए थे। इसके आधार पर अंजलि का चयन राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ है। ये स्पर्धाएं दिसंबर अंत में आयोजित की जाएंगी। अंजलि अब पहली बार राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेंगी। कोच बिजेंद्र सिंह ने कहा कि खेल अभ्यास के दौरान खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन रहता है और अब तक वह पदक जीतने में सक्षम रही हैं। अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अंजलि पदक लेकर ही लौटेंगी। अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में पदक जीतना ही अंजलि का लक्ष्य है।