{"_id":"67af9a3f655f280b3b01d859","slug":"animal-counting-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-131718-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पशु गणना के लिए टीम नहीं पहुंचे तो कार्यालय में सूचित करें पशुपालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पशु गणना के लिए टीम नहीं पहुंचे तो कार्यालय में सूचित करें पशुपालक
Sat, 15 Feb 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा में 21वीं पशु गणना के तहत जिले में पशुओं की गिनती का कार्य किया जा रहा है। विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर विभिन्न नस्लों के पशुओं की गणना कर रहे हैं। अगर किसी पशुपालक के घर पर कर्मचारी नहीं पहुंचता है तो उसकी सूचना तुरंत पशुपालन विभाग के उप निदेशक कार्यालय में दें।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने 21वीं पशु गणना के बारे में जानकारी दी। बताया कि पशु गणना का कार्य 1919 से हर पांच वर्ष बाद किया जाता है। पशुपालकों के लिए नई लाभकारी योजनाओं को बनाने के लिए इस गणना का बहुत महत्व है। इसलिए प्रत्येक पशुपालक पशु जनगणना के लिए उनके घर आने वाले पशुपालन विभाग के कर्मचारी को सही जानकारी दें।
21वीं पशु गणना कार्य के लिए 45 वीएलडीए बतौर एन्यूमरेटर और 11 पशु चिकित्सक बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिले में विभिन्न पशुओं की अलग प्रजातियों की संख्या को मोबाइल एप के जरिये डिजिटली संग्रहित किया जाएगा। पशु गणना में कुत्ते-बिल्ली की प्रजाति का भी उल्लेख होगा।