{"_id":"61cdfc2685d6fb522568a4d6","slug":"anganwadi-workers-strike-will-continue-till-five-cm-s-residence-will-be-gheraoed-charkhidadri-news-hsr620822949","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना पांच तक रहेगा जारी, सीएम आवास का करेंगी घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना पांच तक रहेगा जारी, सीएम आवास का करेंगी घेराव
विज्ञापन
लघु सचिवालय में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी वर्कर्स।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन के दोनों गुटों का धरना वीरवार को 23वें दिन भी जारी रहा। सरकार के साथ हुई बातचीत से असंतुष्ट वर्कर ने अपना धरना पांच जनवरी तक जारी रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा उन्होंने करनाल में सीएम आवास का घेराव करने की भी घोषणा की है। वीरवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स ने अपने रोष का इजहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किया।
उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन की अध्यक्षता चंद्रकला अटेला ने की। इस दौरान सीआईटीयू भिवानी प्रधान रामेहर सिंह, पूर्व कर्मचारी नेता सुखदेव, किसान सभा जिला प्रधान रणधीर कुंगड़ ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।
जिला प्रधान सुनिता रामबास ने कहा कि चंडीगढ़ में तालमेल कमेटी व मुख्यमत्री के साथ वार्ता हुई है। बैठक में वर्कर को कुशल व अकुशल श्रमिक का दर्जा देने के बारे में भी कोई फैसला नहीं हो पाया है, सीएम वर्ष 2018 की घोषणाओं से भी पीछे हट गए। वार्ता में पोषण ट्रैकर पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। इस समझौता से वर्कर व हेल्पर संतुष्ट नहीं है। जिला प्रधान ने बताया कि पांच जनवरी को करनाल सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर मुन्नी दूधवा, नीलम बडराई, सुशीला बलकरा, इंद्रावती, रामदेयी इमलोटा, मजीदन कादमा, सुलीन, प्रमिला, शर्मिला आदि थे।
विज्ञापन
दूसरे गुट ने शहर में किया प्रदर्शन
आंगनबाड़ी वर्करों के दूसरे गुट ने जिला प्रधान राजवंती फौगाट की अगुवाई में धरना देने के साथ शहर में रोष प्रदर्शन किया। राजवंती फौगाट ने कहा कि जब तक सरकार सभी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक आंगनबाड़ी वर्कर्स धरने पर डटी रहेंगी। इस मौके पर गीता, सुशीला, सुनीता, इंद्रावती, सुनील, सुनीता, मंजू, सुषमा, संजू, राजवंती, रेणू और प्रेम समेत अन्य आंगनबाड़ी वर्कर्स मौजूद रहीं।