फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Among undergraduate courses, students are more interested in BA than BSc and BCom

Charkhi Dadri News: स्नातक कोर्सेज में बीएससी और बीकॉम की तुलना में बीए में अधिक रुचि ले रहे विद्यार्थी

Sat, 06 Jun 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 06 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Among undergraduate courses, students are more interested in BA than BSc and BCom
चरखी दादरी। जिले के कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया चल रही है। 15 जून तक विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन का समय दिया गया है। कॉलेजों को मिल रहे आवेदनों में विद्यार्थियों की रुचि में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार भी बीए को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है जबकि विज्ञान और वाणिज्य संकाय के प्रति विद्यार्थियों का रुझान अपेक्षाकृत कम दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

कॅरिअर विकल्पों की बढ़ती विविधता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में विद्यार्थी बीए पाठ्यक्रम को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

बीए में आवेदन ज्यादा : कॉलेजों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीए में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अन्य विषयों की तुलना में काफी अधिक हैं। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि बीए करने के बाद विद्यार्थियों के पास प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरियों, शिक्षण, पत्रकारिता, सामाजिक कार्य, कानून और प्रशासनिक सेवाओं जैसे कई क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध होते हैं। यही कारण है कि छात्र-छात्राएं इस पाठ्यक्रम को अधिक महत्व दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीए अन्य की तुलना में सरल : शिक्षाविदों के अनुसार पहले विज्ञान और वाणिज्य संकाय को बेहतर कॅरिअर विकल्प माना जाता था लेकिन अब समय के साथ परिस्थितियां बदली हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विषयों का चयन कर रहे हैं। बीए में इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र जैसे विषयों का संयोजन मिलने से विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है तथा बीए अन्य कोर्सेज की तुलना में सरल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed