फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Allegations of assult on girl students

12वीं की छात्रा ने सगी बहन और रिश्तेदारों पर लगाए दोनों बहनों से मारपीट करने के आरोप, पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर भेजा

Sat, 01 Aug 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Allegations of assult on girl students
बाढड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बहनों ने घर पर न रहने की इच्छा जताई। उन्हाेंने अपनी बड़ी बहन, मामा, मौसी आदि पर पिटाई का आरोप लगाते हुए घर में रहने से इनकार कर दिया। काउंसिलिंग के बाद भी न मानने पर दोनों को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया। साथ ही उनकी शिकायत पर दोनों की बड़ी बहन, मामा व मौसी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बाढड़ा थाना क्षेत्र के गांव निवासी 12 वीं कक्षा की एक छात्रा ने बताया कि वो छह बहने हैं और उसके पिता की मौत हो चुकी हैं। वो अपनी मां और बहनों के साथ मौसी के पास रहती है। छात्रा के आरोप है कि उसकी मौसी, मामा व मौसेरी बहनें उसे और उसकी छोटी बहन को पीटती हैं। शिकायतकर्ता छात्रा ने बताया कि वो दोनों बहनें घर पर नहीं रहना चाहती है। इसके बाद बाढड़ा थाना पुलिस ने दोनों की काउंसिलिंग करवाई और इसके बाद उनके इच्छा जताने पर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। शिकायतकर्ता ने अपने रिश्तेदारों पर धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की है। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में छह लोगों पर धारा 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed