{"_id":"691b805c94f29cab6b07c398","slug":"air-quality-has-been-improving-for-three-consecutive-days-with-the-aqi-dropping-to-250-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-147670-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लगातार तीन दिन से हवा की सुधर रही सेहत, एक्यूआई घटकर 250 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लगातार तीन दिन से हवा की सुधर रही सेहत, एक्यूआई घटकर 250 पर पहुंचा
विज्ञापन
शहर में पानी का छिड़काव करती एंटी-स्मॉग गन।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी में वायु गुणवत्ता में लगातार तीसरे दिन सुधार हुआ है। सोमवार को जिले में एक्यूआई 250 दर्ज किया गया, जो बीते दिनों की तुलना में उल्लेखनीय गिरावट है।
तीन दिन पहले यही एक्यूआई 350 के आसपास था, जिससे शहर की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई थी, जिसका असर अब साफ दिखाई देने लगा है।
मौसम में अचानक आया बदलाव भी वायु गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। तेज धूप और हल्की हवाओं ने प्रदूषित कणों को छितराने में मदद की है। वहीं, ग्रेप-3 की पाबंदियों के कड़ाई से लागू होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई भी तेज हो गई है। शहर के कई इलाकों में सोमवार को पानी का छिड़काव होते देखा गया। एंटी-स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा था।
विज्ञापन
शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र नई अनाज मंडी, लोहारू रोड, बस स्टैंड रोड और रोहतक रोड, मेन बाजार, पुरानी अनाज मंडी, पुरानी सब्जी मंडी आदि में पानी का छिड़काव लगातार हो रहा है ताकि उड़ने वाली धूल को कम किया जा सके। निर्माण सामग्री ढोने वाले भारी वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है। खुले वाहनों से निर्माण सामग्री ले जाने वालों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है ताकि सड़कों पर उड़ने वाली धूल को रोका जा सके।