फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Aghati ware one day Strick in Charkhi Dadari for their demandes

आढ़तियों ने नई अनाज मंडी का गेट बंद कर जताया विरोध

Wed, 25 Sep 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aghati ware one day Strick in Charkhi Dadari for  their demandes
मुख्यमंत्री के नाम मार्केट कमेटी के सचिव को ज्ञापन सौंपते आढ़ती। - फोटो : CharkhiDadri
अनाज मंडी व्यापार मंडल कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अनाज मंडी प्रधान राम कुमार रिटोलिया ने की। बैठक के बाद आढ़तियों ने नई अनाज मंडी का गेट बंद कर नारेबाजी कर रोष जताया और मुख्यमंत्री के नाम मार्केट कमेटी के सचिव को ज्ञापन सौंपा। आढ़तियों ने बताया कि मंगलवार को हरियाणा राज्य कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर उन्होंने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखी।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार इस मौके पर आढ़तियों ने मुख्यमंत्री के नाम कमेटी सचिव को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आढ़तियों के साथ 25 मार्च की बैठक में जो वादे किये थे, उन्हें आज तक पूरा नहीं किया है। इसके रोष स्वरूप आढ़ती एवं व्यापारियों ने बैठक कर नई अनाज मंडी को ताला लगा दिया गया। आढ़ती संजय, सुरेंद्र, दिनेश, प्रकाश, विनित, रमेश, रोहताश और सुदीप आदि ने बताया कि सरकार वार्ता में किए गए वादे पूरे नहीं कर रही है। इसलिए हरियाणा राज्य कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की गई। मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती है तो वे अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले जाएंगे। आढ़ती विनोद गर्ग, रामकरण, राकेशराम, सुरेंद्र, देवीदयाल, देवेंद्र, नरेश व ढोलूराम आदि ने बताया कि सरकार मांगें पूरी नहीं करती है तो आढ़तियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। सरकार की अनदेखी से आढ़तियों में रोष है। आढ़तियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी कर रोष जताया। चरखी दादरी मार्केट कमेटी के सचिव बसंत कुमार ने कहा कि आढ़तियों ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। उसे उच्च अधिकारियों के माध्यम से सीएम के पास पहुंचा दिया जाएगा। मंडी में काम सुचारु रूप से चल रहा है, मंडी बंद नहीं है।
विज्ञापन

ये हैं आढ़तियों की प्रमुख मांगें
1. मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल केवल मुआवजा देने के लिए सरकार ही इस्तेमाल करे।
2. सरकार किसानों से फसलें सीधी न खरीद कर आढ़तियों के माध्यम से खरीदे।
3. दूसरेे राज्यों की फसल की भी हरियाणा की मंडियों में खरीद हो।
4. रबी की फसल का देरी से भुगतान होने पर उसका 12 फीसदी ब्याज दिया जाए।
5. आढ़तियों का निर्यातकों में फंसा रुपया निकलवाने के लिए प्रशासन मदद करे।

 नई अनाज मंडी का गेट बंद कर रोष जताते आढ़ती ।

नई अनाज मंडी का गेट बंद कर रोष जताते आढ़ती ।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed