{"_id":"62c9b146fdebaa7bcf0341e9","slug":"after-a-long-wait-the-rain-of-peace-came-charkhidadri-news-hsr6362798136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे इंतजार के बाद हुई सुकून की बारिश...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे इंतजार के बाद हुई सुकून की बारिश...
विज्ञापन
चरखी दादरी। लंबे समय तक इंतजार करवाने के बाद जिले में शनिवार को मानसून की दूसरी बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली और यह बारिश सुकून की बारिश साबित हुई। शनिवार को 50 मिनट तक बारिश चली और करीब 14 एमएम बारिश जिले में दर्ज की गई। हालांकि बारिश कम होने से जलभराव की स्थिति नहीं बनी, लेकिन जिन वार्डों में सीवर व्यवस्था ठप है, वहां लोगों को जरूर दिक्कतें हुईं।
शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे बारिश शुरू हुई। तीन बजकर 50 मिनट तक बारिश जारी रही और इससे मौसम में बदलाव आया। लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं उमस का असर भी कम हुआ। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.9 और न्यूनतम तापमान 28.6था। जबकि बारिश के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री गिरा है जबकि न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
- 59 एक्यूआई कम हुआ प्रदूषण का स्तर
शनिवार की बारिश के बाद जिले में प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है। शुक्रवार को प्रदूषण का अधिकतम स्तर 285 एक्यूआई था। शनिवार को यह लुढ़क कर 226 एक्यूआई हो गया। ऐसे में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को प्रदूषण का स्तर 59 एक्यूआई कम हुआ है और इससे हवा की गुणवत्ता सुधरी है।
विज्ञापन
------------
- फसलों को मिलेगा फायदा -
किसान भी लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। इस बार मानसून सीजन में सामान्य से भी कम बारिश हुई है। हालांकि शनिवार की बारिश से फसलों को फायदा पहुंचेगा और इससे रोगों का प्रकोप कम होगा।