फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After 15 years, 16 families got government plots

15 साल बाद 16 परिवारों को नसीब हुए सरकारी प्लाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
After 15 years, 16 families got government plots
बाढड़ा। गांव बडराई में आखिरकार 15 साल बाद गांव के 16 गरीब परिवारों को महात्मा गांधी आवास बस्ती योजना के तहत एक सौ वर्ग गज के रिहायशी प्लाट मिले हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग ने वर्ष 2007 में गांव बडराई में महात्मा गांधी आवासीय बस्ती योजना के लिए भूमि चयनित कर गांव के 81 परिवारों को सौ-सौ वर्गगज के रिहायशी प्लाट के आवेदन स्वीकृत किए गए, जिसमें बाद में भूमि की पैमाइश को लेकर विवाद पैदा हो गया था और मामला खटाई में पड़ गया था। जनवरी 2022 में तत्कालीन एसडीएम शंभू राठी के प्रयासों से राजस्व व पंचायत विभाग ने बार -बार भूमि की पैमाइश करवा कर 65 परिवारों को प्लाट का कब्जा दिलवाया, लेकिन 16 परिवार फिर भी अपनी रिहायशी भूमि पाने से वंचित रह गए थे।

पिछले सप्ताह मौजूदा एसडीएम डॉ. संजय कुमार ने राजस्व व पंचायत विभाग से चयनित परिवारों को उनके वाजिब हक दिलवाने के लिए फिर से पैमाइश करवाई। झोझू कलां के बीडीपीओ सुभाषचंद्र शर्मा, कानूनगो राजेश कुमार की अगुवाई में इस जगह की पैमाइश की और वंचित 16 परिवारों को सौ -सौ गज के प्लाटों पर कब्जा दिलाया गया। बीडीपीओ सुभाषचंद्र शर्मा ने कहा कि 16 परिवारों को प्लाट का कब्जा दिलवा दिया गया है। इस मौके पर कार्यालय कानूनगो राजेश कुमार, ग्राम सचिव महेंद्र सिंह, धर्मबीर सिंह, नंबरदार रामनिवास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed