फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Admission will be available in government offices on showing vaccination certificate

वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने पर सरकारी कार्यालयों में मिलेगा प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Admission will be available in government offices on showing vaccination certificate
योजनाओं की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करते जिला उपायुक्त प्रदीप गोदारा। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले के सरकारी कार्यालयों में काम से आने वाले व्यक्तियों को मोबाइल में वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। यह निर्देश उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों के तहत सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते समय कही।
विज्ञापन

कोरोना रोधी टीकाकरण करवाने के मामले में जिले की स्थिति संतोषजनक है। डिप्टी सीएमओ एवं वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि जिले में 99.7 प्रतिशत लोग पहली और 86 प्रतिशत दूसरी डोज लगवा चुके हैं। जिले में तीन लाख 76 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज दी जानी है और अब तक तीन लाख 75 हजार लोग पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि करीब एक हजार लोग इससे अभी वंचित हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त माई कलां जाकर लोगों से करेंगे वैक्सीन लगवाने की अपील
उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने कहा कि कोरोना के ऑमिक्रोन वैरिएंट उन लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है, जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया है। सभी नागरिकों को कोरोना रोधी टीका लगवाना चाहिए। भविष्य में कहीं भी सफर पर जाने के लिए भी सर्टिफिकेट की मांग की जा सकती है। उपायुक्त ने कहा कि जिला के जिन गांवों में सबसे अधिक लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया है उन गांवों में जिला के उच्चाधिकारी जाकर शेष बचे ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि वे खुद जिला के माई कलां गांव जाकर ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों व खाप प्रतिनिधियों से भी वे अनुरोध करेंगे कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले में एक भी नागरिक वैक्सीन से वंचित न रहे। यह सुरक्षा चक्र वायरस से बचाने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश
उपायुक्त ने बैठक में स्वामित्व योजना, परिवार पहचान पत्र, मेरी फसल मेरा ब्योरा, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, स्व:निधी योजना सहित अनेक योजनाओं की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में नगराधीश अमित मान, जिला राजस्व अधिकारी सतीश यादव, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. जसवंत जून, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. बलवंत सहारन, नगर परिषद सचिव प्रशांत पाराशर, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफराज खान, कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण, सीएमजीजीए दिनेश व स्वाति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed