{"_id":"647f8d86ca469787400baf34","slug":"additional-tin-shed-will-be-built-in-badhda-mandi-from-9084-lakhs-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-1102-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 90.84 लाख से बाढड़ा मंडी में बनेगी अतिरिक्त टिन शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 90.84 लाख से बाढड़ा मंडी में बनेगी अतिरिक्त टिन शेड
Wed, 07 Jun 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा अनाज मंडी।
बाढड़ा। कस्बा की अनाज मंडी में जल्द ही सुविधाओं में इजाफा होगा। इसके तहत सरकार ने मंडी परिसर में अतिरिक्त शेड निर्माण को स्वीकृति दे दी है। विधायक नैना चौटाला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मंडी परिसर में 90.84 लाख की लागत से एक और टिन शेड का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही धरातल पर काम शुरू हो जाएगा और यह कार्य पूरा होने के बाद आढ़तियों के साथ किसानों को राहत मिलेगी।
बता दें कि कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण बाढड़ा के लोगों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। जिस कारण यहां फसलों की पैदावार अच्छी होती है। अनाज मंडी में केवल एक शेड होने के कारण फसल खरीद के समय में किसानों की फसलें खुले आसमान के नीचे डाली जाती हैं। बारिश के दौरान किसान की फसल भी खराब होती है। इस वजह से किसान व आढ़ती दोनों ही वर्गों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।
किसानों और आढ़तियों ने विधायक नैना चौटाला के समक्ष ये समस्या रखी थी। इसके बाद उन्होंने कृषि एवं विपणन बोर्ड को इसका प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त टिन शेड निर्माण का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। विधायक नैना चौटाला ने बताया कि सरकार ने इस प्रपोजल को न केवल स्वीकृति दी है, बल्कि आवश्यक बजट भी जारी कर दिया है।