{"_id":"66fc70b1b5461eecd70ac364","slug":"action-during-aachar-sanhita-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-124232-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आचार संहिता लागू होने के बाद 13.03 लाख रुपये की शराब और 2.15 लाख के मादक पदार्थ पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आचार संहिता लागू होने के बाद 13.03 लाख रुपये की शराब और 2.15 लाख के मादक पदार्थ पकड़े
Wed, 02 Oct 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट, 89.43 लाख की संपत्ति जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस और एफएसटी टीमें मुस्तैद हैं। पिछले 46 दिनों की बात करें तो सटीक मुखबिरी की बदौलत 3694 लीटर शराब बरामद की गई है। इसकी कीमत करीब 13.03 लाख रुपये है। इसके अलावा इस समय अवधि के अंदर पुलिस टीमों ने 45 किलोग्राम मादक पदार्थ भी पकड़े हैं। इनकी कीमत 2.15 लाख है। आचार संहिता लागू होने के बाद से टीमें 89.43 लाख की संपत्ति नकदी, हथियार, गहने और वाहनों के रूप में जब्त कर चुकी हैं।
जिले में पुलिस व एफएसटी (फ्लाइंग सर्विलांस टीम) लगातार अवैध शराब, नकदी, मादक पदार्थों और हथियार रखने वालों की धर-पकड़ कर रही हैं। 16 अगस्त से 29 सितंबर तक की बरामदगी के आंकड़े देखें तो 3694 लीटर शराब जब्त की गई है। तीन अलग-अलग जगहों से देसी शराब की जो खेप बरामद हुई है, पुलिस को उसके चुनाव में प्रयोग होने की आशंका है। वहीं, पुलिस नाकों से गुजरने वाले वाहनों से इस समय अवधि में 37.78 लाख की नकदी बरामद हुई है। इसके अलावा 6.55 लाख रुपये कीमत की 7.2 किलोग्राम चांदी जब्त की गई है।
दरअसल, चुनाव के मद्देनजर जिले में 10 जगहों पर नाकेबंदी की गई है। 4 पुलिस नाके शहर में जबकि 6 ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए हैं। इन नाकों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल के जवान और एफएसटी तैनात हैं। यहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जाती है। वाहनों में सवार लोगों का ब्योरा भी दर्ज हो रहा है। चौकसी के चलते ही अब तक 81 लाख की संपत्ति जिले में जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
ओवरऑल बरामदगी की स्थिति देखें तो सारी नकदी शहरी क्षेत्र के नाकों पर बरामद की गई है। वहीं, मादक पदार्थ की खेप एनएच-152 डी पर पकड़ी गई। हथियारों और शराब की बरामदगी भी ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा की गई है।
- इन 10 जगहों पर की गई है नाकेबंदी
दादरी जिले की बात करें तो शहर के चारों एंट्री पॉइंट रावलधी चौक, समसपुर टी-पॉइंट, चिड़िया मोड़ और लोहारू चौक पर नाकेबंदी की गई है। इसके अलावा दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर बौंदकलां नहर के पास नाके लगाए गए हैं। दादरी-दिल्ली रोड पर इमलोटा गांव के समीप नाका है। दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग पर कितलाना के समीप और दादरी-कनीना रोड पर चिड़िया गांव के समीप नाकेबंदी की गई है। इसके अलावा लाड-भांड़वा के पास भी पुलिस नाका लगाया गया है।
- बरामद की जा चुकी है 81 लाख की संपत्ति
बरामद वस्तु संख्या/मात्रा कीमत
नकदी - 37,78,160-- -
मादक पदार्थ 45 किग्रा. 2,15,000
चांदी 7.2 किग्रा. 6,55,200
हथियार 4 पिस्टल व 6 कारतूस 86,200
वाहन 7 29,91,000
शराब 3694 लीटर 13,03,960
वर्सन:
चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। खुफिया तंत्र भी प्रत्येक गतिविधि पर नजर रख रहा है। जिले में अब तक करीब 89.43 लाख रुपये की संपत्ति नकदी, धातु, शराब, असलहा, वाहन और मादक पदार्थ के रूप में जब्त की गई है। कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
-पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी
फोटे 13 बरामद की गई शराब की खेप। फाइल फोटो
फोटो 14
एसपी पूजा वशिष्ठ।

नकदी - 37,78,160