{"_id":"5e458c8e8ebc3ee6033e5131","slug":"accused-of-firing-on-three-people-historysheeter-has-been-arrested-charkhidadri-news-rtk5421082143","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों पर फायरिंग करने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पांच पिस्तौल और 32 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों पर फायरिंग करने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पांच पिस्तौल और 32 कारतूस बरामद
विज्ञापन
accused of firing on three people historysheeter has been arrested
- फोटो : CharkhiDadri
तीन माह के अंदर शहर निवासी तीन लोगों पर फायरिंग करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को सीआईए टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को पांच पिस्तौल और 32 कारतूस बरामद किये। आरोपी पर एक दर्जन मामले दर्ज हैं और अधिकतर मामले सिटी थाने के हैं। डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि गिरफ्त में आया बदमाश पिछले नौ सालों से अपराध की दुनिया में सक्रिया था और उस पर मारपीट, फायरिंग, अपहरण व हत्या के प्रयास संबंधी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने वीरवार को उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि पूरी होने तक आरोपी कई और खुलासे कर सकता है।
डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने सीआईए स्टाफ में पत्रकार वार्ता में बताया कि वार्ड-14 निवासी संदीप उर्फ शिल्लू को सीआईए प्रभारी दिलबाग सिंह की टीम ने बुधवार सायं हुडा सेक्टर से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से सिटी थाने में दर्ज तीन मामले ट्रेस किये हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी के पास से 315 और 32 बोर की पांच पिस्तौल और 32 कारतूस बरामद किए हैं। डीएसपी ने बताया कि संदीप उर्फ शिल्लू पर एक दर्जन मामले दर्ज हैं और पुलिस को उसकी पिछले लंबे समय तलाश थी। सूत्रों की मानें तो कुछ मामलों में वह बरी भी हो चुका है।
डीएसपी ने बताया कि बुधवार शाम सीआईए प्रभारी दिलबाग सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि संदीप उर्फ शिल्लू हुडा सेक्टर में संदिग्ध परिस्थिति में खड़ा है। उसके पास एक बैग भी है और बैग में अवैध हथियार हैं। इसके आधार पर सीआईए टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से बरामद बैग की जांच करने पर पांच पिस्तौल और बत्तीस कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में उसके खिलाफ सिटी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, सीआईए प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि संदीप उर्फ शिल्लू की पिछले कई दिनों से पुलिस तलाश कर रही थी। बुधवार शाम मिली गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
2011 में दर्ज हुआ था संदीप पर पहला मामला
डीएसपी शमशेर दहिया ने बताया कि संदीप पर पहला मामला 2011 में सिटी थाने में दर्ज हुआ था। उस समय वह नाबालिग था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने गुडाना गांव में भी मारपीट की थी और उसके खिलाफ झोझूकलां थाने में मामला दर्ज किया गया। डीएसपी ने बताया कि नौ साल से वह अपराध की दुनिया में सक्रिया है। उस पर दर्ज ज्यादातर मामले आर्म्स एक्ट और फायरिंग के हैं।
इन पर की थी फायरिंग
डीएसपी ने बताया कि संदीप उर्फ सिल्लू ने तीन माह के अंदर में शहर में तीन अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की है। उसने कलियाणा मोड़ के समीप रविदास नगर निवासी संजय उर्फ बुद्घु पर फायरिंग की थी लेकिन वह बच गया। इसके अलावा उसने वार्ड-14 निवासी चंद्रपाल पर भी फायरिंग की थी। करीब दो माह पहले उसने लाधान पाना निवासी पवन के घर के बाहर फायरिंग की थी और उसके खिलाफ तीन मामले सिटी थाने में दर्ज हैं।
इतना अस्लहा मिलना कर रहा गैंगवार की ओर इशारा
बताया जा रहा है कि शिल्लू ने जिन लोगों पर फायरिंग की है वो एक ही गुट के थे। बाद में उनमें अनबन हो गई और वो अलग हो गए। उन दोनों गुटों में पिछले काफी समय से रंजिश चल रही है। पांच पिस्तौल और 32 कारतूस एक युवक से बरामद होना किसी गैंगवार की ओर इशारा कर रहे हैं। डीएसपी शमशेर दहिया ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वो इतना अस्लहा कहां से और किस उद्देश्य से लाए।
संदीप उर्फ शिल्लू पर ये मामले हैं दर्ज
- 23 जून 2014 को 147,148,149, 323, 452, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज
- तीन जून 2014 को 147,148, 149, 323, 307 आईपीसी के तहत मामला दर्ज
- 27 दिसंबर 2013 को आर्म्स एक्ट व 399, 402 आईपीसी के तहत मामला दर्ज
- दस अप्रैल 2013 को आर्म्स एक्ट सहित 399 व 402 आईपीसी के तहत केस दर्ज
- 24 अप्रैल 2013 को 323,325 व 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज
- आठ अप्रैल 2013 को 148,149,307,506 आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
- 14 मार्च 2013 को आर्म्स एक्ट व 148,149, 323, 325 व 427 आईपीसी के तहत केस दर्ज
- 14 अगस्त 2013 को 147,149,342,365,323 व 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज
- 18 नवंबर 2018 को 148,149, 294, 323, 452 व 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज
- 28 दिसंबर 2019 को 285 व 506 आईपीसी सहित आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
- 15 नवंबर 2019 को 285 व 34 आईपीसी सहित आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
- आठ दिसंबर 2019 को 285 आईपीसी के तहत मामला दर्ज