{"_id":"5d8fa97e8ebc3e93bc19a180","slug":"accident-charkhidadri-news-rtk520554667","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहियों की हवा चेक करते समय ट्रक का टायर फटने से क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहियों की हवा चेक करते समय ट्रक का टायर फटने से क्लीनर की मौत
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। रोड़ी लदे ट्रक का टायर फट जाने से क्लीनर की मौत हो गई। हादसे के समय क्लीनर ट्रक के पहियों के पास खड़ा होकर उसमें एयर प्रेशर की जांच कर रहा था। पुलिस ने दुर्घटना में कार्रवाई कराकर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार झज्जर के आजाद नगर निवासी संदीप (29) ट्रक पर क्लीनर था। शनिवार को वह ट्रक मालिक के साथ वह खेड़ी बत्तर क्रेशर जोन से रोड़ियां भरकर बहादुरगढ़ आ रहा था। इमलोटा के पास दोनों ने ट्रक को एक ढाबे के किनारे खड़ाकर खाना खाने के लिए रुके। इस बीच संदीप ट्रक के टायरों में एयर प्रेशर की जांच करने लगा। इस दौरान अचानक ट्रक का टायर फट गया। टायर फटने के बाद काफी ट्रक में लदीं रोड़ियां संदीप को जा लगी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तत्काल दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर इमलोटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के भाई कृष्ण के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।