फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A rally was taken out

Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

Sat, 26 Oct 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 26 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
A rally was taken out
गांव हड़ोदी में जागरूकता रैली निकालते छात्र। 
बाढड़ा। गांव हड़ोदी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशामुक्त भारत मुहिम के तहत रैली निकाली गई। विद्यालय प्रभारी सुचित्रा ने बताया कि युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रही है। यह घातक है। हमें नशे से दूर रहना चाहिए। नशे की लत के कारण टीबी जैसी घातक बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर अनामिका, विक्रम सैनी, ज्योति, राजेश, सविता, मिस्ता, प्रदीप कुमार, हनुमान सिंह, नरेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रवक्ताओं को दी पॉक्सो एक्ट की जानकारी

चरखी दादरी। गांव बिरहीकलां स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें जिले में तैनात प्रवक्ताओं ने भाग लिया। उन्हें पॉक्सो एक्ट की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन




उन्हें बताया गया कि किस प्रकार विशेष दिन कार्यक्रम कर लड़के व लड़कियों को इसकी जानकारी दी सकती है। साथ ही छात्राओं को विशेष तौर पर इसकी जानकारी होनी चाहिए। शिविर में प्रवक्ताओं को कक्षा में अनुशासन बनाए रखने के टिप्स भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
चरखी दादरी/झोझूकलां। समसपुर राजकीय स्कूल और झोझूकलां महिला महाविद्यालय में कृषि विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सहायक कृषि अभियंता की टीम ने शिरकत कर विद्यार्थियों को पराली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
टीम के सदस्य मनीष कुमार, विवेक बागला, प्रीतम कुमारी और नीतिका ने राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों और महाविद्यालय की छात्राओं को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। विवेक बागला ने बताया कि पराली को जलाने के बजाय इसका उपयोग पशुओं के चारे के रूप में, मेलिटस बनाने के लिए, गत्ता बनाने के लिए और विभिन्न प्रकार के डिस्पोजेबल प्लेट्स बनाने में किया जा सकता है।

महिला महाविद्यालय झोझूकलां की छात्राओं ने संकल्प लिया कि वह आसपास धान उगाने वाले गांवों में सभी लोगों को इस बारे में जागरूक करेंगी। आयोजन में समसपुर स्कूल की शिक्षिका राज और महिला महाविद्यालय की प्राध्यापिका रीना और प्राचार्य मंजू का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed