फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A person was beaten up while smoking hookah on a platform, case filed against four

Charkhi Dadri News: चबूतरे पर हुक्का पी रहे व्यक्ति से की मारपीट, चार पर केस

Sun, 04 May 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 04 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A person was beaten up while smoking hookah on a platform, case filed against four
चरखी दादरी। गांव डोहका दीना में घर के बाहर चबूतरे पर हुक्का पी रहे एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने मारपीट की। घायल का आरोप है कि बिना कारण मारपीट कर गले से सोने की चेन तोड़ ली। घायल की पत्नी रामरती की शिकायत पर अटेला चौकी पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पत्नी रामरती ने बताया कि उनके पति नत्थूराम शनिवार को अपने घर के आगे बने चबूतरे पर हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान विकास वहां आया और उनके साथ गाली-गलौज कर डंडा मारने लगा। जब नत्थूराम चबूतरे से उतरने लगे तो राजपाल, रमेश, सुरेंद्र ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

झगड़े का शोर सुनकर वह बाहर आईं तो उनके पति को जमीन पर गिराकर विकास गला दबा रहा था। बाकी तीनों उनके ऊपर बैठे थे। जब पति का बचाव करने लगीं तो सुरेंद्र ने उन्हें धक्का मारा और राजपाल डंडा मारने लगा। इस दौरान जैसे-तैसे करके उन्होंने अपना और पति का बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। आरोप है कि इस दौरान चारों में से किसी ने चेन तोड़कर अपने पास रख ली। अब उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed