फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A bridge will be built on Shyamkalan-Sirsali road, Rs 11 lakh will be spent

श्यामकलां-सिरसली रोड पर बनेगा पुल, 11 लाख रुपये होंगे खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on Shyamkalan-Sirsali road, Rs 11 lakh will be spent
श्यामकलां-सिरसली रोड पर सरकार ने लाडवास नहर पर पुल निर्माण को हरी झंडी दे दी है। पुल बनने के बाद दोनों के बीच की दूरी करीब सात किलोमीटर कम हो जाएगा। सरकार की ओर से पुल निर्माण की मंजूरी देने की पुष्टि बाढड़ा की विधायक नैना सिंह चौटाला ने की है।
विज्ञापन

नैना चौटाला ने बताया कि पुल के निर्माण से जहां दोनों गांवों को बड़ा फायदा मिलेगा तो साथ ही साथ आसपास के कई गांवों के लोगों की राह भी आसान बनेगी। वहीं, जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने बताया कि लाडवास डिस्ट्रीब्यूटरी पर कई गांवों के मध्य पुल न होने से ग्रामीणों को एक गांव से दूसरे गांव व खेतों में जाने के लिए छह से दस किलोमीटर तक चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पिछले दिनों विधायक नैना चौटाला से मुलाकत कर उनको इस समस्या से अवगत करवाते हुए नए पुल निर्माण करवाने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर विधायक नैना चौटाला ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पुल बनाने के निर्देश दिए। अब प्रदेश सरकार ने स्वीकृति देते हुए 11 लाख रुपये इसके लिए जारी कर दिए है। पुल निर्माण को स्वीकृत देने पर बाढड़ा हलकाध्यक्ष राजेश सांगवान, डॉ. संदीप सिरसली, अजीत सिरसली, रामफल सिंह, शमशेर सिंह, सूमेर सिंह, रामप्रसाद जांगड़ा, पूर्व सरपंच दरिया सिंह आदि ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक नैना सिंह चौटाला का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed