फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   98 percent weapons deposited

Charkhi Dadri News: 98.04 प्रतिशत लाइसेंसी हथियार जमा, 31 को मिली पास रखने की छूट

Fri, 04 Oct 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 04 Oct 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
98 percent weapons deposited
जिले में हैं 1587 शस्त्र लाइसेंसधारक, 1556 संबंधित थाने में जमा करवा चुके अपने हथियार, 31 लाइसेंस धारकों को अलग-अलग कारणों से दी गई हथियार पास रखने की छूट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने 98.04 फीसदी लाइसेंसी हथियार थानों में जमा करवा लिए हैं। वहीं, कुछ शस्त्रधारकों को अलग-अलग कारणों से हथियार पास रखने की छूट दी गई है। हालांकि, उन्हें प्रशासन की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन की मानें तो सभी लाइसेंसी हथियार रखने वालों को कवर किया गया है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपने हथियार नजदीकी पुलिस थाने में जमा करवाने थे। 3 अक्तूबर तक की स्थिति देखें तो 1587 शस्त्रधारकों में से 1556 ने अपने हथियार जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिन 31 लोगों को हथियार पास रखने की छूट दी गई हैं, उनके अलग-अलग कारण हैं। इससे पहले उक्त शस्त्रधारकों ने प्रशासन से हथियार पास रखने की छूट मांगी थी और उसके बाद प्रशासन ने उनसे इसके कारण जाने, जिनके कारण ठीक पाए गए उन्हें हथियार रखने की छूट दी गई।


किस थाना क्षेत्र में कितने हथियार
दादरी सदर थाना के गांवों में 487 लाइसेंसी हथियार हैं। इसी प्रकार, दादरी शहर में 215 लाइसेंसी हथियार हैं। बौंदकलां थाना क्षेत्र में 318, बाढड़ा थाना क्षेत्र में 252 और झोझूकलां थाना क्षेत्र में 315 वैध हथियार हैं।

वर्सन:
जिले में 1587 शस्त्र लाइसेंस हैं। ज्यादातर के हथियार जमा हो चुके हैं। 31 लोगों को प्रशासन ने हथियार रखने की छूट दी है।

-पूजा वशिष्ठ, एसपी
फोटो 03
दादरी शहर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed