फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   96 got 100 votes in 13 elections

Charkhi Dadri News: 13 चुनावों में 96 प्रत्याशियों को मिले 100 से भी कम वोट

Tue, 17 Sep 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
96 got 100 votes in 13 elections
फ्लैश बैक:
विज्ञापन

दादरी से 44 तो बाढड़ा हलके से 36 उम्मीदवार नहीं छू पाए 100 वोट का आंकड़ा, दादरी से 12 तो बाढड़ा से चार प्रत्याशियों को मिले 30 से भी कम वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के 13 विधानसभा चुनावों में 96 उम्मीदवार 100 मत भी हासिल नहीं कर पाए। इनमें से 16 उम्मीदवारों को तो 30 से भी कम वोट मिले हैं। 80 उम्मीदवार 30 से 95 मतों में ही सिमट गए। खास बात यह है कि साल 1996 में दोनों हलकों से सबसे ज्यादा उम्मीदवारों को कम मत हासिल हुए।
अब तक के चुनावी इतिहास में 100 से कम वोट हासिल करने वालों में दादरी हलके से 56 प्रत्याशी हैं। इनमें से 12 प्रत्याशियों को अधिकतम 28 मत मिले जबकि 44 प्रत्याशी 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।
विज्ञापन

सबसे कम वोट साल 1996 के चुनाव में महेंद्र कुमार को मिले थे। उस दौरान 77,571 मत डाले गए और महेंद्र को सबसे कम 12 मत प्राप्त हुए। अब तक के 13 चुनावों में किसी प्रत्याशी ने इससे कम वोट हासिल नहीं किए हैं। वहीं, साल 1967, 67, 72 व 2000 में सभी उम्मीदवारों ने 100 से अधिक मत प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, बाढड़ा हलके से 40 उम्मीदवारों को 100 से कम मत हासिल हुए हैं। इनमें से चार तीस से कम मत प्राप्त कर पाए जबकि 36 ने 100 से कम मत हासिल किए हैं। हलके में सबसे कम मत साल 1991 में सुरेंद्र कुमार को मिले। उस चुनाव में 64,205 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया और सुरेंद्र कुमार को महज 17 ही वोट मिले। बाढड़ा हलके के शुरुआती तीन चुनावों और 2005 के चुनाव में कोई प्रत्याशी 100 से कम वोटों पर नहीं सिमटा।

दादरी हलके में कम मत हासिल करने वाले प्रत्याशी
साल - कुल प्रत्याशी - 30 से कम मत - 100 से कम मत
1977 - 13 - 0 - 2
1982 - 14 - 0 - 3
1987 - 13 - 0 - 2

1991 - 20 - 3 - 8

1996 - 42 - 8 - 20

2000 - 14 - 1 - 3

2005 - 10 - 0 - 2

2009 - 20 - 0 - 2

2014 - 18 - 0 - 2



- बाढड़ा हलके कम मत पाने वाले प्रत्याशी
साल - कुल प्रत्याशी - 30 से कम मत - 100 से कम मत
1977 - 8 - 0 - 1

1982 - 12 - 0 - 2

1987 - 18 - 0 - 5

1991 - 19 - 2 - 7

1996 - 25 - 1 - 10

2000 - 15 - 1 - 5

2009 - 18 - 0 - 4

2014 - 16 - 0 - 2

2019 - 11 - 0 - 2

फोटो 02
मतदान केंद्र पर कतार में खड़े मतदाता। फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed