{"_id":"695aca0b9777b8c30503fc39","slug":"702-challans-were-issued-in-the-special-drive-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-149712-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विशेष अभियान में 702 चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विशेष अभियान में 702 चालान काटे
Mon, 05 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए दादरी जिला पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार जिले में चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव सहित अन्य नियमों की अवहेलना करने वाले 702 वाहन चालकों के चालान काटे हैं।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस की ओर से 29 दिसंबर से तीन जनवरी तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न मुख्य मार्गों और चौराहों पर पुलिस ने सघन नाकाबंदी की। अभियान का मुख्य फोकस शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर रहा। जांच के दौरान 21 चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ मौके पर ही कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान किए गए।
अभियान के दौरान केवल ड्रिंक एंड ड्राइव ही नहीं, बल्कि अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के भी चालान किए गए। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के वाहनों, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, लेन ड्राइविंग के उल्लंघन, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग और अवैध रूप से लाल व नीली बत्तियां लगाने वाले वाहनों पर भी शिकंजा कसा। चेकिंग के दौरान चालकों के लाइसेंस और वाहनों के दस्तावेजों की भी गहनता से जांच की गई।
विज्ञापन
दादरी यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क पर नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कस सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि कई बार देखने में आता है कि रात के समय लोग नशे की हालत में वाहन चलाते हैं, जो न केवल उनके लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित होते हैं।