{"_id":"676cac0356b733372a065a6a","slug":"57-consumers-caught-stealing-electricity-in-20-days-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-128685-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 20 दिन में बिजली चोरी करते 57 उपभोक्ता पकड़े, 13 लाख ठोका जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 20 दिन में बिजली चोरी करते 57 उपभोक्ता पकड़े, 13 लाख ठोका जुर्माना
Thu, 26 Dec 2024 10:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:20 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी शहर के रेलवे रोड स्थित बिजली निगम का कार्यालय।
चरखी दादरी। बिजली निगम ने बीते 20 दिन में शहर में 57 बिजली चोरों को पकड़ा है। इन पर 13 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। निगम टीमें बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ अब सख्ती बरतते हुए कार्रवाई कर रही हैं और इसके तहत ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। इन उपभोक्ताओं को निगम की ओर से बार-बार चेताया जा रहा है। शहर में इस समय करीब एक हजार बकायेदार उपभोक्ता हैं। निगम ने चोरी रोकने के लिए चार टीमें मैदान में उतार रखी हैं।
बिजली निगम लाइन लॉस कम करने और चोरी रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है। चोरी रोकने के लिए दिन-रात छापे की कार्रवाई की जा रही है। बिजली की चोरी बढ़ने पर लाइन लॉस ज्यादा बढ़ता है। निगम गांव और शहरों में बिजली चोरों पर एक साथ नजर रखी गई है। जहां भी बिजली चोरी की शिकायत मिलती है। रात के समय भी कार्रवाई की जाती है। साथ ही मोटा जुर्माना लगाया जाता है। इस समय शहर का लाइन लॉस 21 फीसदी है जबकि गांवों में 50 से 55 प्रतिशत तक बना हुआ है। शहर की बाहरी कॉलोनियों और गांवों में बिजली चोरी ज्यादा मात्रा में हो रही है।
अब बिजली निगम की योजना है कि प्रत्येक बकायेदार के पास पहुंचकर रिकवरी की जाए। बिल का पैसा जमा न करने पर कनेक्शन काटा जा रहा है। इसके लिए निगम पूरी योजना से काम कर रहा है। जो भी बकायेदार बिल राशि का भुगतान नहीं कर रहा है, उसी समय कनेक्शन काटा जा रहा है। टीमें इन उपभोक्ताओं के लोड आदि की भी जांच कर रही हैं। लोड ज्यादा पाए जाने पर जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। निगम घरेलू और वाणिज्यिक दोनों प्रकार के बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ शिकंजा कस रहा है।
विज्ञापन
- आपूर्ति बेहतर करने के लिए लगा रहे अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
बिजली निगम आपूर्ति में सुधार पर भी फोकस रहा है। शहर के बिजली लोड को कम करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों पर फॉल्ट कम करने की दिशा में भी काम हो रहा है ताकि ब्रेकडाउन की समस्या से भी छुटकारा मिल सके।
निगम बिजली चोरोंं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। चोरी किसी सूरत में नहीं होने दी जाएगी। उपभोक्ता समय पर बिल की अदायगी करें। चोरी से परहेज करें। निगम 24 घंटे बिजली आपूर्ति कर रहा है। -गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, चरखी दादरी।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura