फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   5561 including 3223 students got 'Safety Vaccine'

3223 विद्यार्थियों समेत 5561 ने लगवाया ‘सुरक्षा का टीका’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
5561 including 3223 students got 'Safety Vaccine'
किशोर को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कोरोना के बढ़ते प्रसार के बीच जिले के टीकाकरण तेज हो गया है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 3223 किशोरों समेत 5561 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया। जिले में स्वास्थ्य विभाग चार दिन में 19,123 किशोरों का टीकाकरण कर चुका है। इसके साथ ही वीरवार को जिले में 1344 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि वीरवार को जिले में 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही टीमों ने 80 अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई। उन्होंने बताया कि दह जनवरी की शाम तक जिले में 4,03702 लोगों को पहली और 3,43,284 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे में 4217 लोगों को पहली और 1344 को दूसरी डोज लगाई गई है। अब तक जिले में 7,46986 लोग वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

डॉ. मान ने बताया कि सिविल अस्पताल की टीमों ने वीरवार को 1285, एमसीएचएस की टीम ने 120, बौंदकलां सीएचसी की टीम ने 343, अचीना पीएचसी की टीम ने 250, इमलोटा पीएचसी की टीम ने 264, रानीला पीएचसी की टीम ने 210, सांवड़ पीएचसी की टीम ने 334, झोझूकलां सीएचसी की टीम ने 391, बलकरा पीएचसी की टीम ने 100 लोगों को वैक्सीन लगाई। वहीं संतोकपुरा पीएचसी की टीम ने 228, मानकावास पीएचसी की टीम ने 203, माईकलां पीएचसी की टीम ने 273, गोपी सीएचसी की टीम ने 434, बाढड़ा पीएचसी की टीम ने 445, हड़ौदी पीएचसी की टीम ने 265, कादमा पीएचसी की टीम ने 286 और छपार पीएचसी की टीम ने 149 लोगों को वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र टीकाकरण
सिविल अस्पताल 634
एमसीएचस 48
बौंदकलां सीएचसी 182
अचीना पीएचसी 213
इमलोटा पीएचसी 97
रानीला पीएचसी 165
सांवड़ पीएचसी 190
झोझूकलां सीएचसी 298
बलकरा पीएचसी 88
संतोकपुरा पीएचसी 162
मानकावास पीएचसी 120
माईकलां पीएचसी 107
गोपी सीएचसी 154
बाढड़ा पीएचसी 300
हड़ौदी पीएचसी 199
कादमा पीएचसी 192
छपार पीएचसी 74
वीरवार को जिले में 5561 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें से 4402 को को-वैक्सीन और 1159 को कोविशील्ड की डोज दी गई। वीरवार को 3223 किशोरों का टीकाकरण किया गया।
डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed