{"_id":"68fe691ba97c68d7d10999e2","slug":"540-dap-bag-distribution-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-146660-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सोसायटी कार्यालय में डीएपी 540 बैग का वितरण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सोसायटी कार्यालय में डीएपी 540 बैग का वितरण आज
Mon, 27 Oct 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15 : दादरी की पुरानी अनाज मंडी स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय।
1000 बैग डीएपी खाद पहुंची थी, जिसमें 460 बैग शनिवार को बांट दिए गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी नगर स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय में बची 540 बैग डीएपी खाद सोमवार को वितरित की जाएगी। सुबह नौ बजे खाद वितरण कार्य शुरू होगा। कार्यालय में 1000 बैग डीएपी खाद पहुंची थी, जिसमें 460 बैग शनिवार को बांट दिए गए। वहीं, गेहूं के बीज के 1400 बैग और पहुंच गए हैं। अब तक गेहूं के बीज के 3800 बैग आ चुके हैं।
इस समय किसान सरसों की बिजाई करने में जुटे हैं। सरसों की बिजाई के बाद गेहूं की बिजाई शुरू की जाएगी। गेहूं की अगेती बिजाई 25 नवंबर तक की जा सकेगी। इसी प्रकार, 25 दिसंबर तक गेहूं की पछेती किस्मों की बिजाई की जा सकेगी। जिन भागों में इस समय जलभराव बना हुआ है, उनमें दिसंबर के अंत तक गेहूं की बिजाई हो सकेगी। ऐसे में डीएपी खाद की दिसंबर माह में थोड़ी जरूरत बनी रहेगी।
नवंबर व दिसंबर माह में यूरिया की ज्यादा खपत रहेगी। फसलों की पहली सिंचाई नवंबर के अंत तक की जाएगी, उसके बाद किसान यूरिया खाद का छिड़काव करेंगे। इस बार भी गेहूं की बिजाई का आंकड़ा एक लाख एकड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जिन किसानों ने मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर जमीन का विवरण दर्ज करवा रखा है, उनको ही खाद दी जा रही है। यह नियमावली लागू करने के बाद अब डीएपी के लिए वितरण केंद्रों के बाहर लंबी लाइन नहीं लगती है। अब सोमवार को खाद बांटी जाएगी। खाद के लिए अब इतनी मारामारी नहीं है।
शुक्रवार को जिले में 10 हजार बैग डीएपी खाद पहुंची थी। इस खाद का वितरण दादरी, बाढड़ा, कादमा, डाढ़ी बाना, अटेला व बौंदकलां सहित कई पैक्स समितियों में किया जा रहा है।
इस संबंध में जमींदारा सोसायटी के प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि बची हुई डीएपी खाद का सोमवार को वितरण किया जाएगा। जरूरत के अनुसार और खाद मंगवा ली जाएगी। किसानों को डीएपी, यूरिया व गेहूं का बीज पर्याप्त मात्रा में दिए जा रहे हैं।