{"_id":"629a58240d49005c5a244b1d","slug":"528-government-and-private-schools-in-the-district-will-have-to-fill-u-dice-data-by-june-7-charkhidadri-news-hsr633406160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 528 राजकीय और निजी स्कूलों को 7 जून तक भरना होगा यू डाइस डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 528 राजकीय और निजी स्कूलों को 7 जून तक भरना होगा यू डाइस डाटा
विज्ञापन
शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। एकीकृत जिला सूचना प्रणाली (यूडाइज) के तहत जिले के 528 राजकीय, प्राइवेट प्राइमरी व उच्च विद्यालयों को सात जून को यू डाइस डाटा भरना होगा। यह स्कूलों की सभी प्रकार की सूचनाओं का डेटाबेस है। इसमें प्रत्येक स्कूल की सभी प्रकार की सूचनाएं एकत्रित की जानी हैं। इसके लिए सात जून तक का समय दिया गया है।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, पंचकूला के निर्देशों के अनुसार सभी 528 विद्यालयों के लिए यू डाइस 2021-22 की बुकलेट छपकर तैयार हो चुकी है तथा जिले के सभी तीनों खंडों को वितरित की जा चुकी है। शिक्षा विभाग के जिला परियोजना संयोजक कुलदीप सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी सभी विद्यालय मुखियाओं की बैठक बुलाकर यू डाइस की इन बुकलेट को वितरित करेंगे। जिला में 369 सरकारी विद्यालयों और 159 निजी विद्यालयों सें यह यू डाइस प्रपत्र भरवाया जाना है
इसमें विद्यालय की प्रत्येक प्रकार की सूचनाएं होती हैं इस प्रपत्र में सभी सूचनाएं 30 सितंबर 2021 के अनुसार दर्ज की जानी है। इसी डाटा से विद्यालयों में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती हैं। विद्यालयों में शैक्षणिक, पाठ्य सहगामी, इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी और अन्य कोई भी दूसरी सुविधा इसी यू डाइस डाटा के आधार पर तय की जाती है। जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय इन प्रपत्रों की हार्ड कॉपी कलस्टर स्तर पर जमा करवाएंगे जहां पर संबंधित तकनीकी कर्मचारी द्वारा यू डाइस पोर्टल पर डाटा एंट्री की जाएगी।
विज्ञापन
यू डाइस डाटा की गुणवत्ता को जांचने के लिए खंड स्तर पर पांच से आठ व्यक्तियों की गुणवत्तापरक कमेटी का गठन संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा जो इस डाटा की गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार होंगे। इसके बाद जिला स्तर पर इन सूचनाओं की जांच कंप्यूटर प्रोग्रामर द्वारा की जाएगी। जांच करने के बाद जो भी अशुद्धि होगी उसको ठीक करवाया जाएगा उसके बाद इस डाटा को फ्रीज कर दिया जाएगा। डाटा एकीकृत होकर राज्य स्तर पर चला जाएगा। उसके बाद इस टाटा को फ्रीज कर के शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के पास भेज दिया जाएगा जहां इस डेटा के आधार पर नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
जिला परियोजना संयोजक कुलदीप सिंह ने बताया कि यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसके डाटा की गुणवता को बनाए रखने के लिए 30% यू डाइस प्रपत्रों की जांच खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्वयं की जाएगी। 10% यू डाइस प्रपत्रों की जांच जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना संयोजक द्वारा की जाएगी।
यू डाइस के जिले के नोडल अधिकारी एवं सहायक परियोजना संयोजक संदीप कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों का डाटा संबंधित स्कूल व क्लस्टर स्तर पर सात जून तक संबंधित पोर्टल पर भरा जाना है इसके बाद आठ जून तक खंड स्तर पर तकनीकी कर्मचारी द्वारा इस डाटा की जांच की जाएगी। उसके बाद 10 जून तक जिला स्तर पर कंप्यूटर प्रोग्रामर द्वारा इस डाटा की जांच करके इसे फ्रीज कर दिया जाएगा और इसे राज्य स्तर पर भेज दिया जाएगा।