फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   5 buses closed from 16 months

Charkhi Dadri News: 5 बसें 16 माह से बंद, उपमंडल से जिला मुख्यालय पहुंचने की डगर मुश्किल...

Tue, 17 Sep 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Sep 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
5 buses closed from 16 months
महोदय जी यह खबर भिवानी संस्करण में भी लगा सकते हैं
विज्ञापन



लोहारू सब डिपो दादरी के बजाय भिवानी डिपो के अधीन होने के बाद से बंद हैं पांच बसें, प्रतिदिन सैकड़ों यात्री झेल रहे परेशानी
- अब दादरी और भिवानी डिपो के अधिकारी लोहारू-दादरी रूट पर दो बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी में
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी-बाढड़ा रूट पर बस सेवा की कमी से 16 गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। पिछले करीब 16 माह से इस रूट पर चलने वाली 5 बसें बंद हैं। इसके चलते सैकड़ों यात्री परेशानी झेल रहे हैं। यात्रियों को राहत देने के लिए दादरी और भिवानी डिपो के अधिकारियों में मंथन चल रहा है। जल्द ही लोहारू-दादरी रूट पर दो बसों का संचालन शुरू हो सकता है।
बता दें कि बाढड़ा से दादरी आने वाले यात्रियों को समय पर बस सेवा नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बाढड़ा उपमंडल से दादरी जिला मुख्यालय पहुंचने की डगर कठिन बनी हुई है। ऐसी स्थिति एक-दो नहीं सोलह माह से बनी है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, जो बसें बंद हैं, उनका संचालन लोहारू सब डिपो से होता था। उस दौरान लोहारू सब डिपो दादरी डिपो के अधीन था। मई 2023 में सरकार ने लोहारू सब डिपो को भिवानी के अधीन कर दिया। इसके चलते लोहारू सब डिपो के बेड़े में शामिल बसें और स्टाफ दादरी डिपो को देना पड़ा। इसके बाद से ही ये पांच बसें बंद हैं। यात्री परेशानी झेलने को विवश हैं। उन्हें डेढ़ से दो घंटे बस का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दावा : 14 बसें प्रतिदिन लगाती हैं 33 फेरे
दादरी डिपो के अधिकारियों का दावा है कि फिलहाल दादरी-बाढड़ा रूट पर 14 बसों का संचालन किया जा रहा है। ये 33 फेरे लगाती हैं। लोहारू सब डिपो से चलने वाली पांच बसों के 26 फेरे कम हुए हैं।


दादरी-बाढड़ा रूट पर चलने वाली बसों की समयसारिणी
समय - रूट
5-30 सुबह - लोहारू
6-30 सुबह - झुंझनू
7-20 सुबह - सालासर
8-00 सुबह - लोहारू
8-40 सुबह - नागौर
9-00 सुबह - बाढड़ा
9-20 सुबह - लोहारू
9-50 सुबह - बाढड़ा
11-15 सुबह - पिलानी
11-40 सुबह - बाढड़ा
12-20 दोपहर - बाढड़ा
1-00 दोपहर - बाढड़ा
1-30 दोपहर - बाढड़ा
6-30 सायं - बाढड़ा
वर्सन:
लोहारू से दादरी के लिए बस चलाने के बारे में भिवानी के अधिकारियों से बात चल रही है। जल्दी ही लोहारू-दादरी रूट पर दो बसें चलने की उम्मीद है। डिपो स्तर पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। ताकि, यात्रियों को दिक्कतें न हों।-
नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी डिपो
फोटो: 32
दादरी बस स्टैंड परिसर में बाढड़ा बूथ पर खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed