फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   45.5 crore paymented to musturd farmers

Charkhi Dadri News: सरसों बेचने वाले 3400 किसानों के खातों में पहुंची 45.50 करोड़ की भुगतान राशि

Wed, 09 Apr 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 09 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
45.5 crore paymented to musturd farmers
अनाज मंडी में खरीदी गई सरसों का उठान करते श्रमिक। संवाद
फोटो:28
विज्ञापन

अनाज मंडी में खरीदी गई सरसों का उठान करते श्रमिक। संवाद

- बुधवार दोपहर तक एजेंसी खरीद चुकी 1.90 लाख क्विंटल सरसों, 1.07 लाख का हो चुका उठान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के खरीद केंद्रों पर सरसों बेचने वाले किसानों का भुगतान एजेंसी ने शुरू कर दिया है। अब तक करीब 3400 किसानों के खातों में 45.50 करोड़ की भुगतान राशि डाली जा चुकी है। वहीं, एजेंसी प्रतिनिधि का दावा है कि जितनी सरसों गोदामों में पहुंची है, उसका बचा भुगतान जल्द कर दिया जाएगा।
जिले में 15 मार्च से हैफेड सरसों की सरकारी खरीद कर रही है। बुधवार सुबह तक की स्थिति देखें तो दादरी व बाढड़ा मंडी के अलावा झोझूकलां खरीद केंद्र पर 13,985 किसान सरसों बेचने पहुंचे हैं। तीनों केंद्रों पर 3.40 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इसमें से एजेंसी ने 1.90 लाख क्विंटल सरसों खरीदी है। वहीं, खरीदी गई सरसों में से 1.07 लाख क्विंटल का उठान हो चुका है।
विज्ञापन

दरअसल, गोदाम में सरसों पहुंचने के बाद ही हैफेड किसानों के खातों में भुगतान राशि डालती है। सरसों का प्रति क्विंटल सरकारी भाव 5990 रुपये तय है। ऐसे में अब तक करीब 64 करोड़ की सरसों गोदामों तक पहुंचाई जा चुकी है। इस लिहाज से किसानों की करीब साढ़े 18 करोड़ की भुगतान राशि अभी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एजेंसी प्रतिनिधि का तर्क है कि वीरवार शाम या शुक्रवार दोपहर तक बचे हुए किसानों के खातों में भुगतान राशि डाल दी जाएगी। एजेंसी मैनेजर ने बताया कि अब तक 75,000 क्विंटल सरसों का भुगतान हो चुका है।



- सरसों खरीद केंद्रों की ये है स्थिति
मंडी -गेटपास-कुल आवक-कुल खरीद-कुल उठान
दादरी-9004-2,25,966-1,24,340 - 56,482
बाढड़ा-3046- 62,867- 41,042 - 36,000
झोझूकलां -1935-51,602-24,967-15,433
वर्सन:
मंगलवार दोपहर तक खरीद एजेंसी ने 3400 किसानों की 75,000 हजार क्विंटल सरसों की भुगतान राशि खाते में डाल दी है। बाकी बचे हुए किसानों का भुगतान भी जल्द करवा दिया जाएगा।
-सतीश कुमार, मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed