{"_id":"66ad7dc0851e3fab2206a174","slug":"425-seats-alloted-in-pg-courses-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121391-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पांच महाविद्यालयों में पीजी की 425 सीटें आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पांच महाविद्यालयों में पीजी की 425 सीटें आवंटित
Sat, 03 Aug 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
जनता महाविद्यालय में आवंटित हुईं सबसे अधिक 140 सीटें, मेरिट सूची में शामिल आवेदक छह तक ले सकेंगे दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रदेश के सभी राजकीय व एडेड महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को स्नातकोत्तर (पीजी) की पहली मेरिट सूची जारी की गई है। इसमें शामिल आवेदक छह अगस्त तक निशुल्क दाखिला ले सकेंगे। जिले के पांच महाविद्यालयों में 910 में से 425 सीटें आवंटित हो गई हैं।
जनता पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि संस्थान में पीजी के कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से दो एमएससी और एमए में चार विषय में पीजी डिग्री दी जाती है। उन्होंने बताया कि संस्थान की 300 में से 140 सीटें आवंटित हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा सीटें एमएसी भूगोल में आवंटित हुई हैं। इनमें 60 में से 40 सीटों पर आवेदकों के नाम शामिल किए हैं। वहीं, सबसे कम एमए ग्रामीण विकास विषय की हुई है।
एपीजे पीजी महाविद्यालय की 120 में से 42 सीटें आवंटित हुई हैं। संस्थान अधीक्षक डॉ. सज्जन गुप्ता ने बताया कि सबसे ज्यादा आवंटित सीटें एमए हिंदी की हैं। एमए अंग्रेजी व एमकॉम में सीटों की स्थिति समान रही। वहीं, राजकीय पीजी कॉलेज बौंदकलां प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि संस्थान में एमए समाजशास्त्र की बीस में से 19 सीटें आवंटित हुई हैं।
विज्ञापन
झोझूकलां महिला महाविद्यालय में दो कोर्सों की 119 सीटें आवंटित हुईं। क्लर्क दिनेश कुमार ने बताया कि संस्थान में भूगोल विषय की सीटें ज्यादा रही हैं। भौतिक विज्ञान में सीटें कम रहीं। इसी तरह बाढड़ा राजकीय महिला में कुल 120 सीटें हैं। प्राचार्य ललित कुमार ने बताया कि संस्थान में 105 आवेदकों को इस चरण में शामिल किया गया है। इसमें भी भूगोल विषय की सीटें अधिक हैं।
आगे यह रहेगी दाखिला प्रक्रिया
पीजी में दो चरणों में ही दाखिले किए जाएंगे। इसमें पहले चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह छह अगस्त तक चलेगी। इसके बाद पहली सूची के वंचित आवेदकों के दाखिले आठ अगस्त को किए जाएंगे। शाम को आवेदन व दाखिले के लिए दोबारा पोर्टल चालू किया जाएगा। इसके बाद समय पर दाखिला न लेने वाले आवेदक नौ से 16 अगस्त तक लेट फीस सौ रुपये के साथ दाखिला ले सकेंगे और 17 से 24 तक सौ रुपये लेट फीस और सौ रुपये प्रतिदिन जुर्माना फीस लगेगी। जिन आवेदकों के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, उनसे किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जानिए... कोर्स के अनुसार महाविद्यालयों में सीटों की स्थिति
जनता महाविद्यालय
कोर्स - कुल सीटें - आवंटित सीटें
एमए हिंदी - 40 - 12
एमए इतिहास - 40 - 27
एमए राजनीति - 40 - 29
एमए ग्रामीण विकास - 60 - 7
एमएससी भूगोल - 60 - 40
एमएससी गणित - 60 - 25
एपीजे कॉलेज
कोर्स - कुल सीटें - आवंटित सीटें
एमए हिंदी - 40 - 18
एमए अंग्रेजी - 40 - 12
एमकॉम - 40 - 12
बाढड़ा महिला कॉलेज
कोर्स - कुल सीटें - आवंटित सीटें
एमए इतिहास - 40 - 33
एमए राजनैतिक विज्ञान - 40 - 33
एमएससी भूगोल - 40 - 36
झोझूकलां महिला कॉलेज
कोर्स - कुल सीटें - आवंटित सीटें
एमए हिंदी - 60 - 17
एमए राजनैतिक विज्ञान - 60 - 30
एमएससी भूगोल - 120 - 31
एमए भौतिक विज्ञान - 20 - 9
एमएससी रासायनिक विज्ञान - 30 - 13
योग विज्ञान डिप्लोमा - 30- 19
फोटो - 22
जनता महाविद्यालय जहां सबसे ज्यादा सीटें आवंटित हुई हैं। संवाद