{"_id":"68b89f5312ec02e50c08f8b7","slug":"40-complaints-regarding-electricity-water-and-compensation-reached-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-144035-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बिजली, पानी और मुआवजा की 40 शिकायतें पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बिजली, पानी और मुआवजा की 40 शिकायतें पहुंचीं
Thu, 04 Sep 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित खुले दरबार में बिजली, पानी व मुआवजा से जुड़ी 40 शिकायतें आई। विधायक उमेद पातुवास ने मौके पर ही अधिकारियों को एक- एक कर समस्या के समाधान के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए।
खुले दरबार में आयोजित समस्याएं सुनते हुए विधायक उमेद पातुवास के समक्ष क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने पेयजल व बिजली की समस्याएं रखीं। विधायक ने दोनों विभागों के एसडीओ को समाधान करने को कहा। इस दौरान नंबरदार एसोसिएशन अध्यक्ष राजबीर हंसावास ने खरीफ सीजन की फसलों में हुए नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग की। इस पर विधायक ने एसडीएम योगेश सैनी को मुआवजे संबंधी शिकायतों का उपायुक्त कार्यालय से संपर्क कर समाधान करने को कहा।
कई गांवों के पंच व सरपंचों ने ग्रामीण विकास के लिए परियोजनाओं की अंतिम स्वीकृति नहीं मिलने पर एतराज जताया। इस पर विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि सीएम कार्यालय से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा व सिंचाई के लिए अनेक प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी, एसडीएम योगेश सैन, आनंद फौजी, बीडीपीओ मनोज कुमार, राजेश बाढड़ा, डाॅ. अजय भांडवा आदि मौजूद रहे।